फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rahul to felicitate teachers in amethi on sept 5.

जब बच्चों से बात करेंगे मोदी तो कहां होंगे राहुल?

Thu, 04 Sep 2014 03:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 04 Sep 2014 03:52 PM IST
विज्ञापन
rahul to felicitate teachers in amethi on sept 5.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां शिक्षक दिवस पर देशभर में लाइव कवरेज के जरिये देशभर के स्कूली बच्चों से बात करेंगे वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपने लोकसभा क्षेत्र अमेठी में शिक्षकों को सम्मानित करेंगे।

विज्ञापन


साथ ही इस मौके पर वह हाल ही में गुजरे स्वतंत्रता सेनानी राजाराम के परिजनों से भी मिलकर उनका हाल-चाल लेंगे।

राहुल गांधी का यह कदम मोदी के पूरे देश के बच्चों को संबोधित करने के जवाब में माना जा रहा है। बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को राहुल गांधी लखनऊ के अमौसी एअरपोर्ट पहुंचेंगे और फिर यहां से अमेठी के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन


राहुल गांधी अमेठी के एएच इंटर कॉलेज, मुसाफिर खाना के शिक्षकों को सम्मानित करेंगे। अपनी इस दो दिवसीय यात्रा में कांग्रेस उपाध्यक्ष दूसरे जिले के पार्टी कार्यताओं से भी मिलेंगे और कुछ मुद्दों को लेकर बैठक करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed