फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rahul team in states.

राहुल की नाराजगी का ये निकला परिणाम

Mon, 02 Mar 2015 10:37 AM IST
धीरज कनोजिया/अमर उजाला, नई दिल्ली
धीरज कनोजिया/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 02 Mar 2015 10:37 AM IST
विज्ञापन
rahul team in states.

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की नाराजगी के बाद राज्यों में उनकी पसंद की टीम गठित करने का सिलसिला शुरू हो गया है। टीम राहुल के निर्माण के लिए जम्मू-कश्मीर के कांग्रेस अध्यक्ष सैफुद्दीन सोज ने जहां इस्तीफा दे दिया है, वहीं पंजाब, दिल्ली, तेलंगाना और गुजरात के प्रदेश अध्यक्षों की विदाई तय मानी जा रही है। इस वजह से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में भी बदलाव देखने को मिलेंगे।

विज्ञापन


बदलावों का ऐलान सोमवार को या मंगलवार को हो सकता है। राहुल गांधी की मर्जी के मुताबिक राज्यों और केंद्र दोनों जगह युवा नेतृत्व को जगह मिल सकती है।

दिल्ली में अरविंदर सिंह लवली की जगह अजय माकन, पंजाब में प्रताप सिंह बाजवा की जगह पूर्व मंत्री लाल सिंह, गुजरात में अर्जुन मोरवारिया की जगह भरत सिंह सोलंकी को जल्द ही राज्य संगठन की कमान दी जाएगी।
विज्ञापन


तेलंगाना में भी प्रदेश अध्यक्ष को बदलने का फैसला हो चुका है। महाराष्ट्र में भी पार्टी नेतृत्व बदला जा सकता है। यहां मुकुल वासनिक या पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चह्वाण को कमान सौंपी जा सकती है। जम्मू-कश्मीर में सोज की जगह गुलाम अहमद मीर को अध्यक्ष बनाने का फैसला किया गया है। इन बदलावों की वजह से राज्य में काम कर रहे कुछ नेता केंद्र में कमान संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि राहुल ने बीते दिनों पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिख कर कुछ दिनों की छुट्टी मांगी थी। कहा जा रहा है कि राहुल पार्टी में टीम सोनिया में शामिल वरिष्ठ नेताओं की कार्यशैली से नाराज हो कर ही छुट्टी पर चले गए। माना जा रहा है कि राहुल की नाराजगी जताने के बाद उनकी पसंद का संगठन खड़ा करने केलिए सबसे पहले राज्यों को चुना गया है।

कइयों की कुर्सी खतरे में

rahul team in states.

दिल्ली में अरविंदर सिंह लवली की जगह अजय माकन, पंजाब में प्रताप सिंह बाजवा की जगह पूर्व मंत्री लाल सिंह, गुजरात में अर्जुन मोरवारिया की जगह भरत सिंह सोलंकी को जल्द ही राज्य संगठन की कमान दी जाएगी। तेलंगाना में भी प्रदेश अध्यक्ष को बदलने का फैसला हो चुका है।जम्मू-कश्मीर में सैफुद्दीन सोज की जगह  गुलाम अहमद मीर और महाराष्ट्र में मुकुल वासनिक या अशोक चह्वाण को कमान मिल सकती है।

प्रियंका भी आ सकती हैं आगे
राहुल की नाराजगी के बाद पार्टी में प्रियंका गांधी को लाने की भी मांग तेज हुई है। पार्टी में प्रियंका की भूमिका तय होने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा रहा है। हालांकि प्रियंका के कार्यालय ने उन्हें महासचिव बनाए जाने संबंधी खबरों का खंडन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed