{"_id":"5794134c-624b-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"rahul-surprised-sonia-criticise-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर सोनिया की आलोचना देख राहुल अवाक","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सोशल मीडिया पर सोनिया की आलोचना देख राहुल अवाक
जयपुर/एजेंसी
Updated Sat, 19 Jan 2013 08:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिंतन शिविर में सोनिया गांधी के बयानों के आते ही सोशल मीडिया पर इनकी तीखी आलोचना शुरू हो गई। बयान के बाद कुछ घंटे के अंदर ही सोशल मीडिया पर आई सैकड़ों नकारात्मक टिप्पणियों को देख खुद कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी भी अवाक रह गए।
विज्ञापन
शनिवार को चिंतन शिविर में एक समूह चर्चा के दौरान सोशल मीडिया में कांग्रेस पार्टी की नकारात्मक छवि पर गहरी चिंता जताई गई। पार्टी सांसद शांताराम नाइक राहुल के पास पहुंचे और अपने टैबलेट पर उन्हें दिखाया कि एक न्यूज वेबसाइट पर सोनिया गांधी का भाषण डाले जाने के कुछ घंटों के अंदर उस पर करीब 3000 नकारात्मक टिप्पणियां आ गईं। यह देख राहुल हैरान थे। उन्होंने माना कि पार्टी को इस समस्या से निपटने की जरूरत है।
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव जगदीश टाइटलर ने कहा कि पार्टी के सदस्यों को सोशल मीडिया में चल रहे कांग्रेस विरोधी प्रचार का कड़ा जवाब देना चाहिए। सोशल मीडिया पर पार्टी की मौजूदगी बढ़ाई जानी चाहिए। इसके लिए पार्टी मुख्यालय में सोशल मीडिया पर एक अलग इकाई बनाने की मांग भी रखी गई। समूह में हाल में हुए आंदोलनों से निपटने के तरीकों को लेकर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन