फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Rahul style change after returning leave.

ऐसा क्या हुआ जो बदले-बदले दिख रहे राहुल?

Tue, 21 Apr 2015 09:01 AM IST
Updated Tue, 21 Apr 2015 09:01 AM IST
विज्ञापन
Rahul style change after returning leave.

रविवार को किसान रैली से सियासी ‘घर वापसी’ करने वाले राहुल मंगलवार को लोकसभा में बदले-बदले से नजर आए। यह बदलाव उनके शारीरिक हावभाव में भी था तो भाषण देने की कला में भी।

विज्ञापन


सदन में दस्तक देते ही पहले अपने में ही सिमटे रहने वाले राहुल गांधी पहली बार सत्ता पक्ष की बेंच की ओर जा कर वरिष्ठ नेताओं से गर्मजोशी से मिलते दिखे।

दूसरी ओर, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अनुपस्थिति के बीच यूथ ब्रिगेड से घिरे राहुल ने किसानों की स्थिति के बहाने सरकार पर तीखा हमला बोला।

करीब 20 मिनट के उनके भाषण में महज आक्रामकता नहीं थी बल्कि राहुल ‘सूट बूट की सरकार’, ‘बड़े लोगों की सरकार’ और ‘आपके पीएम’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर पूरे आत्मविश्वास से कटाक्ष और व्यंग्य का सहारा भी ले रहे थे।
विज्ञापन

कटाक्ष और व्यंग्य से दिखाई सियासी चतुराई

Rahul style change after returning leave.

इस दौरान विपक्षी हमलों के बीच तनाव में आने की जगह राहुल मुस्कुराते नजर आए। विपक्ष ने जब ‘आपके प्रधानमंत्री’ कहने पर आपत्ति जताई तो सियासी चतुराई दिखाते हुए उन्होंने उल्टा सवाल किया क्या मोदीजी आपके भी पीएम नहीं हैं?

राहुल ने कहा कि राजनीतिक कौशल में माहिर पीएम पता नहीं क्यों 60 फीसदी किसान के बदले महज मुट्ठी भर उद्योगपतियों की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह वर्ग चुनाव में उनके लिए मुसीबतें खड़ी करेगा।

भाजपा नेताओं का पूछा हालचाल
प्रश्नकाल में सदन के स्थगन के दौरान राहुल सोनिया के तत्काल बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का हालचाल जानने उनकी सीट पर पहुंचे। इस दौरान आडवाणी से अभिवादन के बाद केंद्रीय मंत्री रामविलास से हाथ मिलाते हुए बातचीत की।

उन्होंने वेल में ही सत्ता पक्ष के कई सांसदों से बातचीत की। समझा जाता है कि सोनिया ने राहुल की भावी ताजपोशी का संदेश देने के लिए जानबूझ कर भाषण के दौरान उपस्थिति से परहेज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed