समन्वय समिति की बैठक में शामिल हुए मोदी, राहुल ने साधा निशाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समन्वय समिति की बैठक के नाम पर संघ के दरबार में पीएम नरेंद्र मोदी सहित केंद्रीय मंत्रियों के शामिल होने पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने निशाना साधा है। राहुल ने कहा है कि इस सरकार को ‘असहिष्णु नॉन स्टेट एक्टर’ नियंत्रित कर रहे हैं और पीएम को यह नहीं दिख सकता।
संघ का नाम लिए बिना राहुल ने एक ट्वीट में लिखा है कि मोदीजी हर जगह बड़े भूभाग पर असहिष्णु नॉन स्टेट एक्टर के कब्जे को देख सकते हैं लेकिन उन्हें खुद और सरकार को नियंत्रित करने वाले असहिष्णु नॉन स्टेट एक्टर नहीं दिख सकते।
संघ-भाजपा समन्वय समिति की बैठक में पीएम के शामिल होने के तुरंत बाद राहुल ने यह ट्वीट किया।
मोदी ने राहुल को कहा था असहिष्णु नॉन स्टेट एक्टर
बृहस्पतिवार को पीएम ने एक कार्यक्रम में कहा था कि असहिष्णु नॉन स्टेट एक्टर का कब्जा अब बड़े भूभाग पर है और वे वहां क्रूर हिंसा को अंजाम दे रहे हैं। इन पर काबू पाने की हमारी सीमाएं दिन प्रति दिन सीमित होती जा रही है।
गांधी से पहले कांग्रेस प्रवक्ता शक्ति सिंह गोहिल ने आरएसएस पर हमला करते हुए उसे ‘राष्ट्र की सुप्रीम सरकार’नाम दिया। उन्होंने कहा कि पीएम और केंद्रीय मंत्री संघ नेतृत्व के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं।
उन्होंने पीएम पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें भागवत की पाठशाला में जाने से पहले राष्ट्रपति की पाठशाला में जाना चाहिए था।