फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rahul shuts doors on rebels no more reinduction into congress

'बागियों की नहीं होगी अब कांग्रेस में वापसी'

Sat, 02 Mar 2013 08:18 AM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Sat, 02 Mar 2013 08:18 AM IST
विज्ञापन
rahul shuts doors on rebels no more reinduction into congress

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के बागियों को कड़ी चेतावनी दे दी है। राहुल ने कहा है कि कांग्रेस छोड़कर जाने वाले नेताओं की पार्टी में वापसी नहीं होगी। अब ऐसे बागी नेताओं को वापस पार्टी में शामिल करने की परंपरा खत्म की जा रही है।

विज्ञापन


उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मुंबई में पार्टी कार्यकर्ताओं से रू-ब-रू राहुल ने शुक्रवार को कहा कि उन नेताओं के लिए कांग्रेस के दरवाजे अब बिलकुल नहीं खुलेंगे, जो पार्टी छोड़कर चले जाते हैं और पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ते हैं और बाद में फिर पार्टी में वापसी की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन


पहले ऐसा संभव था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। राहुल ने कहा कि यह नियम खुद उनके साथ-साथ पार्टी के सभी सदस्यों के लिए है। राहुल ने कहा कि वह मुंबई इकाई के अध्यक्ष की नियुक्ति के मुद्दे को सुलझाने की कोशिश भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि कृपाशंकर सिंह के मुंबई कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष पद से हटने के बाद यह पद करीब एक साल से खाली पड़ा है। पार्टी नेताओं में आपसी गुटबाजी इस पद पर नियुक्ति में देरी की बड़ी वजह मानी जा रही है।


राहुल ने कार्यकर्ताओं को लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनने की नसीहत भी दी। उन्होंने कहा कि सूखा प्रभावित लोगों को राहत दिलाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता काम करें। मुंबई स्थित कांग्रेस मुख्यालय में हुई इस बैठक में पार्टी सांसदों, विधायकों, पार्षदों के साथ ही राज्य के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष माणिक राव ठाकरे भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed