फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Rahul seeks reversal of tax on EPF withdrawal proposal

सरकार वापस ले ईपीएफ पर कर प्रस्ताव: राहुल

Thu, 03 Mar 2016 10:39 PM IST
Updated Thu, 03 Mar 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
Rahul seeks reversal of tax on EPF withdrawal proposal

कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) से निकासी के दौरान कर लगाने के प्रस्ताव के विरोध में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी उतर गए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने भी इस प्रस्ताव को वापस लेने की मांग की है। संसद भवन में कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि ईपीएफ कर्मचारियों की सेफ्टी नेट है और इस पर कर लगाना गलत है।

उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह करूंगा कि वह कर लगाने के प्रस्ताव को वापस लेने की घोषणा करें। 

राहत कर्मचारियों को मिले न कि चोरों को

Rahul seeks reversal of tax on EPF withdrawal proposal

राहुल ने काले धन के निपटारे के लिए बजट में लाए गए एकल खिड़की प्रस्ताव को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहत कर्मचारियों को मिलनी चाहिए, न कि चोरों को।

बता दें कि 2016-17 के बजट में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने ईपीएफ से निकासी पर कर लगाने का प्रस्ताव लाया है। हालांकि चौतरफे विरोध के बाद वित्त मंत्री ने लोकसभा में कहा था कि सरकार ने इस मामले का संज्ञान लिया है और बजट पर चर्चा के दौरान वह इसका समाधान करेंगे।

अब देखना होगा सरकार कर्मचारियों के हित को ध्यान में रखकर क्या फैसना लेती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed