फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Rahul says, RSS not regarded for ladies

महिलाओं की इज्जत नहीं करती RSS: राहुल

Mon, 17 Feb 2014 11:31 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 17 Feb 2014 11:31 AM IST
विज्ञापन
Rahul says, RSS not regarded for ladies

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर महिलाओं की इज्जत न करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि विपक्ष महिलाओं का सम्मान नहीं करता है और उनके ‘वैचारिक संगठन’ में महिलाओं के लिए कोई जगह नहीं है।

विज्ञापन


कर्नाटक के तुमकुर में महिलाओं की एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष में महिलाओं की प्रति सम्मान की भावना नहीं है। उनके वैचारिक संगठन में भी महिलाओं के लिए कोई जगह नहीं है। उनके नेता जो कहते हैं और करते हैं उसके बारे में आप जानते ही हैं, मुझे ज्यादा बताने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


रैली में राहुल ने महिलाओं को मजबूत बनाने की दलील दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव प्रक्रिया में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को आगे लाना चाहती है। महिलाओं को मजबूत किए बगैर भारत को सुपरपावर नहीं बनाया जा सकता। जिन राज्यों में महिलाओं के हाथ में ताकत दी जा रही है वे तेजी से तरक्की कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना डर के काम कर सकें महिलाएं

Rahul says, RSS not regarded for ladies

उन्होंने कहा कि हम राजनीति में महिलाओं को समान भागीदारी देना चाहते हैं। पंचायत से लेकर विधानसभाओं और संसद में ज्यादा से ज्यादा महिलाएं दिखनी चाहिए।

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि हम देश में ऐसा माहौल बनाना चाहते हैं कि जहां महिलाएं शाम या रात को बसों में बेखौफ सफर कर सकें। हम चाहते हैं कि महिलाएं हर क्षेत्र में बगैर सुरक्षा आजादी और बिना किसी डर के साथ काम कर सकें।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने कर्नाटक के उदाहरण से सबक लेते हुए राज्य में महिला स्वयं सहायता समूह स्कीमों को लागू किया है। महिला आरक्षण बिल का जिक्र करते हुए उन्होंने इसके संसद में पारित होने की उम्मीद जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed