{"_id":"e8e9b058-7854-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"rahul-said-200-candidate-uttar-pradesh-chief-minister-in-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल बोले, यूपी कांग्रेस में सीएम पद के 200 दावेदार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
राहुल बोले, यूपी कांग्रेस में सीएम पद के 200 दावेदार
नई दिल्ली/धीरज कनोजिया
Updated Sat, 16 Feb 2013 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के लगभग 11 महीने बाद आखिरकार कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने मन में दबाई टीस बाहर निकाल ही दी।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में मिली करारी हार की जिम्मेदारी भले ही राहुल ने अपने कंधों पर ली थी। मगर हार के कारणों का उन्होंने कभी मुखरता से जिक्र नहीं किया। मगर शनिवार को राहुल ने जब इसका जिक्र किया तो उन्होंने यूपी के बड़े कहे जाने वाले नेताओं को आईना दिखा दिया।
विज्ञापन
यूपी कांग्रेस में गुटबाजी को जाहिर करते हुए राहुल ने कहा कि हमारे यहां (यूपी में) तो मुख्यमंत्री पद के 200 उम्मीदवार घूमते हैं। जबकि उनमें से तो कई संयुक्त राष्ट्र महासचिव और अमेरिका के राष्ट्रपति पद के भी उम्मीदवार हैं। यही नहीं बैठक में राहुल ने यहां तक कहा कि जो लोग आगे पीछे घूमते है। वह काम करते नहीं और जो लोग काम करते हैं, उन्हें आगे आने नहीं दिया जाता।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की करारी हार के बाद राहुल गांधी का यह कमेंट अब तक का सबसे कड़ा रुख माना जा रहा है। प्रदेश के कांग्रेस नेता भले ही इसे मजाक के तौर पर जाहिर कर रहे हों। मगर उनके दिल की धड़कनें बढ़ गई हैं। राहुल ने यूपी कांग्रेस को साफ संदेश दे दिया है कि वहां काम करने वाले कम हैं और नेता ज्यादा हैं।
प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री ने कहा कि उन्हें राहुल के इस बयान के बारे में पता नहीं है। मगर यह बात सच है कि प्रदेश में नेताओं की संख्या ज्यादा है। वहीं विधायक दल के नेता प्रदीप माथुर ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष ने यह बात मजाकिया लहजे में कही।
बैठक के दौरान दरअसल बात छत्तीसगढ़ पर चल रही थी। छत्तीसगढ़ के पदाधिकारी कह रहे थे कि वहां मुख्यमंत्री पद के चार पांच उम्मीदवार हैं। आपस में झगड़ते रहते हैं। तो इस बात पर तीखा व्यंग्य करते हुए राहुल ने कहा, आपके यहां तो चार-पांच उम्मीदवार हैं। हमारे यूपी में तो सीएम पद के 200 उम्मीदवार घूमते हैं।
यहां तक कि उनमें से कई यूएन जनरल सेक्रेटरी और अमेरिका के प्रेसीडेंट पद के लिए भी उम्मीदवार हैं। राहुल की इस बात पर कई लोग हंस पड़े। मगर सूत्रों का कहना है कि राहुल गंभीर दिखे। उन्होंने बड़े नेताओं को साफ संदेश दे दिया है कि उन्हें गंभीर होना पड़ेगा। वरना उनकी खैर नहीं।