फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Rahul's favourite leaders get new role

राहुल गांधी के चहेते नेताओं को मिली कमान

Mon, 02 Mar 2015 01:48 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 02 Mar 2015 01:48 PM IST
विज्ञापन
Rahul's favourite leaders get new role

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की नाराजगी के बाद राज्यों में उनकी पसंद की टीम गठित करने का सिलसिला शुरू हो गया है। पार्टी ने तेलांगना, महाराष्ट्र, मुंबई, जम्मू एवं कश्मीर, दिल्ली और गुजरात के नए प्रदेश अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन


श्री उत्तर रेड्डी को तेलांगना, श्री अशोक चव्हाण को महाराष्ट्र, श्री संजय निरुपम को मुंबई, श्री गुलाम अहमद को जम्मू एवं कश्मीर, अजय माकन को दिल्ली और श्री भरत सिंह सोलंकी को गुजरात की कमान सौंपी गई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि राहुल ने बीते दिनों पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिख कर कुछ दिनों की छुट्टी मांगी थी। कहा जा रहा है कि राहुल पार्टी में टीम सोनिया में शामिल वरिष्ठ नेताओं की कार्यशैली से नाराज हो कर ही छुट्टी पर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस को फिर से खड़ा करना चाहते हैं राहुल

Rahul's favourite leaders get new role

दिल्ली चुनाव में हुई पार्टी की शर्मनाक हार के बाद से ही राहुल गांधी कांग्रेस की रणनीति और तुरंत फैसला न ले पाने के रवैये से नाराज थे। बताया जा रहा है कि राहुल पार्टी की इसी आदत से नाराज होकर छुट्टी पर चले गए थे।

अपने करीबियों का कद बढ़ाए जाने के बाद से ही यह कयास तेज हो गए हैं कि राहुल अब पूरी तरह से पार्टी की कमान अपने हाथों में ले सकते हैं। वहीं प्रियंका गांधी द्वारा उनको पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने की बात को खारिज किए जाने के बाद इसकी संभावना और प्रबल हो गई है।

वहीं राहुल गांधी ने युवाओं को पार्टी में अहम जिम्मेदारी देकर यह संकेत देने की कोशिश की है कि वो पार्टी को फिर से खड़ा करने को लेकर कितना प्रतिबद्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed