{"_id":"00dad1f4a359c9ed762f6603931297ae","slug":"rahul-respond-to-election-commision-notice-on-speech","type":"story","status":"publish","title_hn":"ISI वाले बयान पर राहुल गांधी ने क्या दी सफाई?","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
ISI वाले बयान पर राहुल गांधी ने क्या दी सफाई?
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 08 Nov 2013 01:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आखिरकार अपने विवादित बयान पर चुनाव आयोग को जवाब दे दिया है, जिसके लिए पहले उन्होंने आयोग से मोहलत मांगी थी।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने शुक्रवार को चुनाव आयोग के नोटिस का जवाब देते हुए इस आरोप से इनकार किया कि उन्होंने अपने बयान से किसी तरह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है।
विज्ञापन
उन पर आरोप लगा था कि मध्य प्रदेश और राजस्थान में हुई चुनावी रैलियों में उन्होंने जो बयान दिए, वे साम्प्रदायिक थे।
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा था कि उन्हें इंटेलिजेंस के एक अधिकारी ने बताया है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई मुजफ्फरनगर के दंगा पीड़ित नौजवानों से संपर्क साध रहे हैं।
विज्ञापन
इस बयान से काफी बवाल मच गया था और भाजपा समेत सभी दलों ने राहुल को आड़े हाथों लिया।
राहुल ने चुनाव आयोग को ईमेल से भेजे जवाब में लिखा, "मैं बांटने वाली सियासत का जिक्र कर रहा था।" चुनाव आयोग ने भाजपा की शिकायत के बाद 31 अक्टूबर को नोटिस जारी किया था।
भाजपा का इल्जाम था कि राहुल का बयान गैर-जिम्मेदाराना है। राहुल ने मुजफ्फरनगर दंगों का ठीकरा भाजपा के सिर फोड़ते हुए यह बयान दिया था।