{"_id":"dab3c044-435e-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"rahul-raised-questions-on-development-in-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात में विकास पर राहुल ने खड़े किए सवाल ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
गुजरात में विकास पर राहुल ने खड़े किए सवाल
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 11 Dec 2012 12:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात चुनाव से अब तक दूर रहे कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने आज जामनगर में पहली चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बगैर गुजरात के विकास के दावों पर सवाल खड़े कर दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रचार किया जाता है कि गुजरात चमक रहा है लेकिन यहां की जनता को पीने का पानी भी नहीं मिल पाता। यहां हर तीसरे दिन केवल 25 मिनट के लिए पानी आता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगार की संख्या 10 लाख के करीब है। भ्रष्टाचार पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोकायुक्त नहीं है। आरटीआई में 14000 एप्लिकेशन पेंडिंग पडे़ हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार यहां कमरों में बंद है, उसे बाहर लाना है। उन्होंने कहा कि गुजरात में विधानसभा केवल 25 दिन चलती है। मानसून में यह केवल एक दिन ही चलती है। जब चलती है तो विपक्ष के लोगों को बाहर फेंक दिया जाता है। ताकि कोई विरोधी बात न कह दे।
राहुल गांधी ने कहा कि महात्मा गांधी उनके राजनीतिक गुरु हैं। उन्होंने कहा कि इस देश को लोकतंत्र गुजरात ने दिया और इसमें गांधीजी की अहम भूमिका थी।
उन्होंने कहा कि बैंकों का राष्ट्रीयकरण, हरित क्रांति और आईटी इस देश को कांग्रेस की देन है। कांग्रेस ने देश का आरटीआई का कानून दिया, जिसने छिपे हुए भ्रष्टाचार को बाहर निकाला।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आदिवासियों को जमीन दी। अब हम हर व्यक्ति को भोजन देने वाले हैं।