फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rahul pm candidate congress dispute

राहुल की पीएम उम्मीदवारी पर कांग्रेस में फूट

Fri, 10 Jan 2014 08:31 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 10 Jan 2014 08:31 AM IST
विज्ञापन
rahul pm candidate congress dispute

राहुल गांधी की प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी को लेकर कांग्रेस नेताओं में दुविधा के सुर सुनाई देने लगे हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह का मानना है कि लोकतंत्र में प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार पहले से घोषित नहीं होना चाहिए। इससे निर्वाचित सांसदों और विधायकों से अपना नेता चुनने का अधिकार छीन जाता है। हालांकि बाद में उन्होंने पलटते हुए कहा कि इसका फैसला कांग्रेस अध्यक्ष को करना है।

दिग्विजय ने साथ ही यह भी कहा है कि उन्हें लगता है कि मीडिया में पीएम पद की उम्मीदवारी की चर्चा होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा था कि इस बारे में विचार किया जाएगा। इसलिए अब पार्टी और पार्टी अध्यक्ष को इस संबंध में फैसला करना है।
विज्ञापन


जबकि इससे पहले भोपाल में दिग्विजय सिंह ने कहा था कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार नहीं बनना चाहिए। वहीं विदेश मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने कहा है कि राहुल गांधी के अलावा पार्टी में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर कोई और दावेदार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चर्चा है कि 17 जनवरी को कांग्रेस की बैठक में राहुल को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया जा सकता है। इससे पहले 16 जनवरी को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में इस मसले पर अंतिम फैसला लिए जाने की संभावना है।

विधानसभा चुनावों के परिणाम घोषित होने के बाद सोनिया गांधी ने कहा था कि पार्टी उचित समय पर प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करेगी। भाजपा पहले ही नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।


वहीं, आठ बड़े शहरों में हुए एक सर्वेक्षण में दावा किया गया है कि 58 प्रतिशत लोग मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। जबकि 25 फीसदी लोग आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल को ओर सिर्फ 14 फीसदी लोग राहुल गांधी को पीएम के रूप में देखना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed