फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rahul is serious on up but congressman are in fun

राहुल यूपी पर गंभीर, पर कांग्रेसियों को लगता है मजाक

Sun, 17 Feb 2013 01:48 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Sun, 17 Feb 2013 01:48 PM IST
विज्ञापन
rahul is serious on up but congressman are in fun

राहुल गांधी को यूपी के कांग्रेसियों में भले ही कार्यकर्ता कम और नेता ज्यादा दिखाई पड़ते हों, मुख्यमंत्री के 200 से ज्यादा दावेदार दिखते हों पर यूपी के कांग्रेसी अब भी इस पर गंभीर नहीं हैं। कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर की मानें तो राहुल ने तो महज माहौल को हल्का फुल्का करने के लिए ऐसी बात कही थी।

विज्ञापन


प्रदीप माथुर के मुताबिक किसी और प्रदेश का कोई मामला चल रहा था और वहां केएक नेता ने कहा कि मेरे प्रदेश में तो तीन-तीन लोग मुख्यमंत्री केदावेदार हैं। इसी बात पर राहुल जी ने कहा कि अरे, मेरे उत्तर प्रदेश में तो मुख्यमंत्री पद के लिए 200 उम्मीदवार हैं। आप तो केवल तीन की बात कर रहे हैं। यहां के नेता तो यूनाइटेड नेशन का चुनाव भी लड़ने को तैयार हैं।’
विज्ञापन


माथुर ने बताया कि राहुल गांधी ने जयपुर चिंतन शिविर में ही संगठन को मजबूत करने की बात कही थी। यह कहा था कि अब वे विधानमंडल दल और संगठन के बीच समन्यवय बढ़ाएंगे। प्रदेश अध्यक्षों को दस दिन कम से कम जिलों में रहने की बात कही थी। उत्तर प्रदेश तो उनका संसदीय कार्यक्षेत्र है, इसलिए यहां से उन्हें उम्मीदें ज्यादा हैं। इस पर कांग्रेसी जरूर खरा उतरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि संगठन में अभी 80 फीसदी जिला इकाइयों का गठन नहीं हो सका है। राहुल गांधी ने भी पहले जिला इकाइयों को सुधारने के लिए कहा है। वहीं कांग्रेस के प्रवक्ता अमरनाथ अग्रवाल कहते हैं कि - ‘हाईकमान ने अगर संगठन में कुछ सुधार की बात कही है तो जरूर उन्होंने कहीं कमी देखी होगी। अब प्रदेश के कांग्रेसियों को तन-मन से जुटकर उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना होगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed