{"_id":"37abfc2c-b271-11e2-ae1a-d4ae52bc57c2","slug":"rahul-hits-back-at-sushma","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुषमा के वार पर सोनिया के बचाव में उतरी सरकार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सुषमा के वार पर सोनिया के बचाव में उतरी सरकार
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2013 08:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज के कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर सीधे वार से तिलमिलाई कांग्रेस ने पलटवार के लिए राहुल गांधी से लेकर केंद्रीय मंत्रियों की फौज उतार दी है।
विज्ञापन
राहुल ने सुषमा स्वराज को कर्नाटक के भ्रष्टाचार की याद दिलाई। तो केंद्रीय मंत्रियों की फौज ने सोनिया का बचाव करते हुए सुषमा के आरोपों को बेबुनियाद और तथ्यों से परे करार दिया।
विज्ञापन
सुषमा ने सोनिया पर आरोप लगाया था कि कांग्रेस अध्यक्ष का लोकतांत्रिक परंपराओं में विश्वास नहीं हैं। इसलिए वह मुझे बोलने से रोकने के लिए सदन में मंत्रियों को उकसा कर उपद्रव करवा रहीं थी।
विज्ञापन
आरोप आधारहीन
सुषमा के इस बयान को लेकर मंगलवार को कांग्रेस और सरकार की ओर से कोई कड़ा जवाब नहीं दिया गया था। मगर विपक्ष की नेता के आरोप सुर्खियों में छाने के बाद बुधवार को कांग्रेस और सरकार ने सुषमा के खिलाफ जमकर मोर्चा संभाला।
वित्त मंत्री पी. चिदंबरम और सूचना प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने कहा कि सुषमा के आरोप आधारहीन और तथ्यों से परे हैं। इनकी निंदा होनी चाहिए। तिवारी ने कहा कि सुषमा ने यूपीए अध्यक्ष पर जो आरोप लगाए हैं। उसकी लोकसभा की कार्यवाही की दृश्य रिकॉर्डिंग से पुष्टि नहीं होती।
यह दुख की बात है कि उन्होंने गलत आरोप लगाए हैं। वहीं चिदंबरम ने भी सफाई दी कि वह और उनके कई सहयोगी सदन में मौजूद थे। कई चैनलों ने सदन की कार्यवाही की रिकॉर्डिंग को प्रसारित किया।
ऐसा कोई दृश्य नहीं था, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष ने सुषमा की बात में बाधा डाली या उन्हें बोलने से रोकने के लिए कुछ किया। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री नारायण सामी ने कहा कि सुषमा के आरोप बिल्कुल गलत हैं।
राहुल का जवाबी हमला
राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर शब्दों के तीर चलाने वाली भाजपा नेता सुषमा स्वराज पर जवाबी हमला बोलते हुए कहा है कि भाजपा के नेता कर्नाटक में भ्रष्टाचार की बात नहीं करते हैं।
विधानसभा चुनाव से पहले सभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा, ‘कल भाजपा की एक नेता (स्वराज) संसद में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बोल रहीं थीं। मगर वह कर्नाटक के बारे में चुप्पी साध लेती हैं।
भाजपा को कर्नाटक में भ्रष्टाचार दिख ही नहीं रहा है। लगता है वह अपने दोस्तों (रेड्डी बंधु) के खिलाफ कुछ भी बोलना नहीं चाहतीं।’
भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए राहुल ने पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की ओर इशारा करते हुए कहा कि भाजपा का एक मुख्यमंत्री जेल पहुंचा, रेड्डी बंधुओं के हाथों पूरे राज्य को ही बेच डाला। मगर पार्टी इस पर कुछ नहीं बोलेगी।