फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rahul gandhi will take charge of congress president this year

सोनिया हटेंगी, राहुल बनेंगे इस साल कांग्रेस अध्यक्ष!

Thu, 21 May 2015 08:01 AM IST
Updated Thu, 21 May 2015 08:01 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi will take charge of congress president this year

राहुल गांधी के इस वर्ष पार्टी अध्यक्ष बनने का अनुमान है। वह पार्टी में क्षेत्रीय चेहरों को बढ़ावा देकर भारत की सबसे बड़ी और पुरानी पार्टी की पिछली ताकत और गौरव को वापस लाएंगे। यह बात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने बुधवार को कही।

विज्ञापन


रमेश ने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि यह 2015 में होगा। हम सब यह उम्मीद कर रहे हैं कि वह इस वर्ष पार्टी अध्यक्ष बन जाएंगे। उन्होंने कहा कि राहुल राज्यों में कार्यकर्ताओं का नया नेतृत्व तैयार करने के लिए प्रतिबद्घ हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कांग्रेस में एक बार फिर से जान फूंकने के लिए राहुल गांधी सक्रिय हो गए हैं। लगातार एक के बाद विपक्ष पर हमले कर कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

'सिर्फ राष्ट्रीय चुनाव नहीं लड़ रहे हैं'

rahul gandhi will take charge of congress president this year

रमेश ने कहा कि हमें क्षेत्रीय नेतृत्व की जरूरत है क्योंकि हम सिर्फ राष्ट्रीय चुनाव नहीं लड़ रहे हैं, हमें राज्यों में चुनाव भी लड़ना है। उन्होंने कहा कि हमें नेहरू के जमाने की पार्टी तैयार करनी हैं जिसमें कामराज, प्रताप सिंह कैरो, वाईबी चव्हाण, बीसी रॉय, जीबी पंत व अन्य नेता थे।

रमेश ने उन खबरों का भी खंडन किया जिसमें राहुल के पार्टी की कमान संभालने के बाद पुराने नेताओं की छुट्टी किए जाने की बातें कही जा रही थीं। उन्होंने कहा कि हर संगठन प्रत्येक 20 से 25 वर्ष में बदलाव की एक प्रक्रिया से गुजरता है। गौरतलब है कि आजकल राहुल गांधी अपने तीन दिनों के अमेठी दौरे पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed