फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rahul gandhi will start agitation against land bill in vidharab

मोदी को चुनौती देने को अब ये है राहुल का प्लान

Wed, 29 Apr 2015 12:39 PM IST
Updated Wed, 29 Apr 2015 12:39 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi will start agitation against land bill in vidharab

राजनीति में फिर से सक्रिय हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण कानून के खिलाफ महाराष्ट्र के विदर्भ से देशव्यापी आंदोलन की शुरुआत करेंगे।

विज्ञापन


किसानों की आत्महत्या की खबर के चलते हमेशा सुर्खियों में रहने वाले विदर्भ के अमरावती से वह यात्रा शुरू करेंगे। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


राहुल गांधी 30 अप्रैल को यहां दो दिवसीय विदर्भ दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे 175 किमी की यात्रा करेंगे और 15 किलोमीटर पैदल चलेंगे।

1200 किसानों ने आत्महत्या की

rahul gandhi will start agitation against land bill in vidharab

राहुल गांधी बुधवार की शाम नागपुर पहुंच जाएंगे लेकिन अपनी लंबी यात्रा की शुरुआत बृहस्पतिवार से करेंगे। चव्हाण ने बताया कि यात्रा शुरू करने से पहले राहुल अमरावती जिले के धामणगांव तहसील के गांवों में किसानों से संवाद करेंगे।

इस इलाके में सबसे ज्यादा किसानों ने आत्महत्या की है। चव्हाण ने कहा कि जनवरी से अब तक राज्य में करीब 1200 किसानों ने आत्महत्या की है, जिसमें से 295 किसान अमरावती मंडल से ही हैं।

इसके अलावा औरंगाबाद में 215 किसानों ने खुदकुशी की है। विदर्भ में इतने किसानों की जान चली गई लेकिन केंद्रीय कृषि  मंत्री राधामोहन सिंह ने लोकसभा में गलत जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed