{"_id":"abfe10a4-ea59-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"rahul-gandhi-will-meet-uttar-pradesh-congress-leaders","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल लेंगे यूपी कांग्रेस की कड़ी परीक्षा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
राहुल लेंगे यूपी कांग्रेस की कड़ी परीक्षा
नई दिल्ली/धीरज कनोजिया
Updated Fri, 12 Jul 2013 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भले ही कांग्रेस उपाध्यक्ष की कुर्सी संभालने के बाद राहुल गांधी उत्तर प्रदेश पर पहले की तरह ज्यादा ध्यान नहीं दे पा रहे हैं, मगर उन्होंने समय-समय पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस की समीक्षा बैठक बुलाकर प्रदेश में पार्टी की तैयारियों का जायजा लेने का क्रम जारी रखा है।
विज्ञापन
इसी क्रम में अब वह उत्तर प्रदेश कांग्रेस की समीक्षा बैठक 15 जुलाई को बुलाने की तैयारी में हैं। राहुल गांधी प्रदेश कांग्रेस से पिछले तीन महीने में चलाए गए चुनावी कार्यक्रम के बारे में सवाल जवाब कर सकते हैं।
विज्ञापन
साथ ही नए आठ जोनल अध्यक्षों के कामकाज के बारे में राहुल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल खत्री से जानकारी ले सकते हैं।
अभी कांग्रेस महासचिव मधुसूदन मिस्त्री उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। आठों जोनल कार्यालयों का उद्घाटन किया जा रहा है। कई चुनावी कार्यक्रम बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
मगर पिछले तीन महीनों में प्रदेश कांग्रेस की गतिविधियां काफी सुस्त रही हैं। प्रदेश कार्यकारिणी हो या फिर बचे हुए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति। कई फैसले लंबित पड़े हैं।
प्रदेश कांग्रेस की ओर से अभी तक कार्यकारिणी को लेकर नए नाम तक भी कांग्रेस हाईकमान को नहीं भेजे हैं। राहुल ने लगभग दो महीने पहले उत्तर प्रदेश कांग्रेस की समीक्षा बैठक की थी।
15 जुलाई को बैठक में कांग्रेस महासचिव मधुसूदन मिस्त्री, प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री और विधायक दल के नेता प्रदीप माथुर होंगे।
सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी प्रदेश कांग्रेस को उनके लिए चुनाव कार्यक्रम बनाने के लिए कह सकते हैं। साथ ही सपा सरकार पर भी कड़ा रुख अपनाने और भाजपा के प्रभारी अमित शाह के हालिया प्रदेश दौरों को लेकर बैठक में चर्चा हो सकती है।