फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rahul gandhi will come back soon

19 की रैली से होगी राहुल गांधी की 'घर वापसी'

Mon, 30 Mar 2015 11:17 PM IST
Updated Mon, 30 Mar 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi will come back soon

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 19 अप्रैल से पहले अपनी लंबी छुट्टी से वापस आ सकते हैं। कांग्रेस ने अपने उपाध्यक्ष की लंबी छुट्टी से हुई फजीहत को किसान रैली के जरिए धोने की तैयारी की है।

विज्ञापन


दिल्ली के रामलीला मैदान में 19 अप्रैल को किसान रैली मोदी सरकार के भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ होगी लेकिन पार्टी का असल मकसद राहुल गांधी को फिर से स्थापित करने का माना जा रहा है।
विज्ञापन


साथ ही राहुल को लेकर पार्टी में बढ़ रहे आक्रोश को भी इस रैली के जरिए खत्म करने की कोशिश है। सभी प्रदेश अध्यक्षों और विधायक दल के नेताओं को भारी भीड़ जुटाने के अलावा राहुल के समर्थन में जमकर नारेबाजी करने के खास निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल किसान रैली में आएंगे या नहीं आएंगे, इसे लेकर पार्टी सीधा जवाब नहीं दे रही है। रैली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी शामिल होंगी लेकिन राहुल की मौजूदगी के सवाल पर अभी भी कांग्रेस नेताओं में हिचक है।

भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ 19 को दिल्ली में रैली

rahul gandhi will come back soon

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने यह तो खुलकर कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी रैली को संबोधित करेंगी मगर राहुल के मौजूद रहने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता रैली में शामिल रहेंगे।

पत्रकारों के बार बार पूछने पर दिग्विजय ने कहा कि क्या राहुल वरिष्ठ नेताओं में शामिल नहीं हैं। रैली में राहुल के रहने को लेकर संकेत तो है लेकिन कांग्रेस नेता विश्वास के साथ उनकी मौजूदगी की बात नहीं कह पा रहे हैं।

सोमवार को दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत अन्य कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों और विधायक दल के नेताओं को बुलाया गया था। रैली के आयोजन की जिम्मेदारी संभाल रहे एके एंटनी ने रैली को सफल बनाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed