फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Rahul gandhi will become leader of the Opposition in next parliament

मोदी बने PM तो राहुल की होगी ये भूमिका

Wed, 14 May 2014 05:34 PM IST
Updated Wed, 14 May 2014 05:34 PM IST
विज्ञापन
Rahul gandhi will become leader of the Opposition in next parliament

कांग्रेस ने राजनीतिक तौर पर भले ही एग्जिट पोल के अनुमानों को नकार दिया है।

विज्ञापन


मगर अपने अंदरूनी आकलन के हिसाब से पार्टी ने अंदरखाने अपने चुनावी चेहरे राहुल गांधी की नई भूमिका के साथ विपक्ष में बैठने की तैयारी शुरू कर दी है।

इसके हिसाब से ही पार्टी ने लगभग तय कर लिया है कि 16 मई को नतीजों के बाद केंद्र में नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एनडीए की सरकार बनती है तो राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता बनेंगे।

कांग्रेस नकार रही है एग्ज‌िट पोल

Rahul gandhi will become leader of the Opposition in next parliament

समझा जाता है कि 10 जनपथ के निकटस्थ पार्टी नेता परदे के पीछे संभावित उलट राजनीतिक नतीजों के मद्देनजर भविष्य के हिसाब से राहुल गांधी की नई स्पष्ट भूमिका के पक्ष में हैं।

सूत्रों के अनुसार सोनिया गांधी ने सोमवार को पार्टी महासचिवों के साथ हुई अपनी बैठक में कांग्रेस के विपक्ष में बैठने की परिस्थिति के लिए तैयार रहने का संकेत दे दिया था।

जबकि दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के संसदीय दल के नेता होने के नाते खुद ही राहुल लोकसभा में नेता विपक्ष बन जाएंगे। यूपीए एक और दो के दौरान भी प्रधानमंत्री के नाते मनमोहन सिंह संसदीय दल के नेता और सोनिया गांधी अध्यक्ष रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस को उम्मीद 120 सीटें जीतेंगे

Rahul gandhi will become leader of the Opposition in next parliament

एग्जिट पोल में कांग्रेस उसको मिलने वाली सीटों के आकलन से सहमत नहीं है। पार्टी का अपना आकलन है कि एनडीए चाहे सत्ता के लिए दस्तक दे रहा हो, मगर कांग्रेस की सीटों का आंकड़ा 120 के आसपास रह सकता है।

पार्टी के एक वरिष्ठ महासचिव ने मंगलवार को अनौपचारिक चर्चा में एग्जिट पोल के अनुमानों पर टिप्पणी के दौरान भी राहुल के विपक्ष की कमान संभालने का पुख्ता संकेत दिया।

उनका कहना था कि 1989 में 195 सीट लाकर भी राजीव गांधी ने विपक्ष में बैठना पसंद किया था। अंदर या बाहर से तमाम छोटी पार्टियों का जंजाल इकठ्ठा कर राजनीतिक प्रयोग करना कांग्रेस के लिए फायदेमंद नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed