फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rahul gandhi want change in congress

भ्रष्टाचार की छवि से कांग्रेस को उबारेंगे राहुल गांधी

Fri, 27 Dec 2013 12:09 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 27 Dec 2013 12:09 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi want change in congress

अब कांग्रेस आम आदमी पार्टी के नक्शेकदम पर चलने की तैयारी में है। आप के प्रमुख चुनावी मुद्दे महंगाई और भ्रष्टाचार पर कांग्रेस भी आगे बढ़ने लगी है।

विज्ञापन


कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में राहुल गांधी अब इसी मुद्दे पर अपनी बात रख सकते हैं।

माना जा रहा है कि राहुल गांधी कांग्रेसी मुख्यमंत्रियों को महंगाई पर एक तय अवधि में लगाम लगाने के लिए कह सकते हैं। साथ ही इसके लिए संसद से पारित लोकपाल कानून को राज्य में जल्द से जल्द लागू करने के निर्देश दे सकते हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को होने वाले कांग्रेसी मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में पार्टी एक बार फिर आत्ममंथन करेगी। विधानसभा चुनावों की हार से सबक लेते हुए 2014 के लोकसभा चुनाव से कांग्रेस की छवि को सुधारने की कोशिश होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि कांग्रेस के सामने अभी सबसे बड़ा संकट खराब छवि का बन गया है। भ्रष्टाचार और महंगाई की बदनामी से पार्टी की छवि खराब हो रही है। अब सबसे बड़ी चुनौती छवि निखारने की है।


सूत्रों का कहना है कि राहुल की कोशिश है कि लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को चुनाव में मजबूती से खड़ा होने के लिए लोगों में विश्वास पैदा किया जाए। इसके लिए महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस की गंभीरता को दिखाने की जरूरत है।

साथ ही कुछ कदम भी उठाना जरूरी है। लिहाजा, राहुल गांधी बैठक में मुख्यमंत्रियों को महंगाई पर काबू करने के लिए जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के निर्देश दे सकते है।

साथ ही भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात भी उठ सकती है। कुछ कड़े नियमों और फैसलों का ऐलान भी हो सकता है।

बैठक में सोनिया गांधी भी मुख्यमंत्रियों को पार्टी की स्थिति मजबूत करने और लोगों को सुशासन देने की बात कह सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed