{"_id":"e7e17102-8757-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"rahul-gandhi-uttarakhand-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी का उत्तराखंड में संवाद अभियान आज","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
राहुल गांधी का उत्तराखंड में संवाद अभियान आज
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2013 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय नहीं बल्कि राज्य स्तर पर संगठन में तालमेल बनाने की अपनी बात पर अमल करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को अपना समन्वय अभियान उत्तराखंड से जारी रखेंगे।
विज्ञापन
राहुल गांधी प्रदेश दौरे के दौरान ब्लॉक और जिला कांग्रेस समिति के सदस्यों से मिलेंगे। साथ ही सांसदों और विधायकों के साथ भी बैठक करेंगे।
वह पंचायत और स्थानीय निकाय से संबंधित जन प्रतिनिधियों की समस्याएं भी जानने की कोशिश करेंगे। बाद में वह प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक करेंगे।
कांग्रेस उपाध्यक्ष की कुर्सी संभालने के बाद से ही संगठन में संवाद प्रक्रिया को राहुल गांधी तवज्जो दे रहे हैं। वह संसद भवन में भी विभिन्न राज्यों के सांसदों से मिल रहे हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को उन्होंने राजस्थान के सांसदों से बात कर प्रदेश में संगठन की स्थिति का जायजा लिया। अब वह शुक्रवार को उत्तराखंड के दौरे के दौरान बहुगुणा सरकार के करीब 11 महीने की रिपोर्ट कार्ड का भी हिसाब किताब लेंगे। साथ ही उन्होंने कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्त्ताओं से मुलाकात करने की इच्छा भी जताई है।
विज्ञापन