{"_id":"2d852986-2968-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"rahul-gandhi-to-visit-amethi-today-sonia-and-priyanka-will-be-in-raibareily","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल आज अमेठी में, सोनिया व प्रियंका भी होंगी साथ ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
राहुल आज अमेठी में, सोनिया व प्रियंका भी होंगी साथ
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 08 Nov 2012 11:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंग्रेस के पांरपरिक गढ़ रायबरेली और अमेठी में गुरुवार को सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका एक साथ मौजूद रहेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर पहले से ही वहां मौजूद हैं। गुरुवार को उनकी पुत्री प्रियंका वाड्रा भी रायबरेली पहुंच रही हैं, जबकि कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचेंगे।
विज्ञापन
उप्र कांग्रेस के प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि सोनिया दौरे के आखिरी दिन भुएमऊ अतिथि गृह में अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के आम लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनेंगी। दोपहर को वह जिला सतर्कता एंव अनुश्रवण समिति की बैठक में रायबरेली के विकास कार्य का जायजा लेंगी। बैठक के ही वह शाम को दिल्ली वापस लौट जाएंगी।
विज्ञापन
वहीं प्रियंका दो दिन तक भुएमऊ अतिथि गृह में रुकेंगी और संगठन के कामकाज की समीक्षा करेंगी। वह ब्लाक स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके जिले में संगठन को मजबूत करने पर विचार-विमर्श करेंगी। राहुल जायस में राजीव गांधी महिला विकास परियोजना के प्रशक्षिण केंद्र जाकर समूह की महिलाओं से मुलाकात करेंगे। उसके बाद वह जगदीशपुर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन