फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rahul gandhi to play important role soon says pc chacko

राहुल को 2014 की कमान सौंपने पर कांग्रेस का यूटर्न

Tue, 11 Dec 2012 10:37 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Tue, 11 Dec 2012 10:37 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi to play important role soon says pc chacko

पार्टी महासचिव राहुल गांधी को 2014 के आम चुनाव में नेता के रूप में पेश करने के बयान से कांग्रेस पलट गई है। कांग्रेस प्रवक्ता पीसी चाको ने मंगलवार को कहा कि राहुल गांधी बेशक सोनिया गांधी के बाद नंबर दो हैं।

विज्ञापन


मगर भविष्य में उनकी भूमिका कैसी होगी, यह केवल वे दोनों ही तय करेंगे। गौरतलब है कि चाको ने सोमवार को कहा था कि राहुल गांधी ही 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी का नेतृत्व करेंगे। उनके इस बयान के बाद यह संदेश गया कि 2014 में पार्टी की कमान पूरी तरह से राहुल को दी जा रही है और सोनिया गांधी की भूमिका सीमित हो जाएगी।
विज्ञापन


मंगलवार को अखबारों में छपी खबरों के बाद हाईकमान ने बाकायदा चाको को स्पष्टीकरण देने के लिए कहा। लिहाजा, उन्होंने अपनी बात से पलटते हुए कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में अपनी भूमिका के बारे में खुद राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी फैसला करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि कि जब उन्होंने कहा था कि राहुल अगले चुनाव का जिम्मा संभालेंगे तो उनका मतलब यह नहीं था कि इस सिलसिले में कोई फैसला ले लिया गया है। चाको ने कहा कि उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब में यह बात कही थी। इसका मतलब यह नहीं निकाला जाना चाहिए कि कोई फैसला लिया गया है।

पार्टी के दूसरे प्रवक्ता राशिद अल्वी ने भी कहा कि अगला चुनाव सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। राहुल को पार्टी का अध्यक्ष बनाने के सवाल पर अल्वी ने स्पष्ट किया कि सोनिया गांधी पार्टी की अध्यक्ष हैं और रहेंगी।


सूत्रों के मुताबिक चाको के बयान से हाईकमान बेहद नाराज है। पार्टी में शीर्ष स्तर पर मानना है कि चुनाव के समय ऐसे बयान से पार्टी असहज हुई है। इन विवादित बयानों से बचा जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed