फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rahul gandhi to lead congress from front in lok sabha polls says sachin pilot

'राहुल के नेतृत्व में ही लड़ेंगे लोकसभा चुनाव'

Tue, 10 Sep 2013 07:19 PM IST
एजेंसियां/नई दिल्ली
एजेंसियां/नई दिल्ली Updated Tue, 10 Sep 2013 07:19 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi to lead congress from front in lok sabha polls says sachin pilot

केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट ने कहा है कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में ही लड़े जाएंगे।

विज्ञापन


नरेंद्र मोदी के खिलाफ राहुल को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर पेश करने के सवाल पर उन्होंने सीधे कोई जवाब नहीं दिया।

हालांकि उन्होंने कहा कि देखिएगा कौन पीएम बनता है। एक अन्य सवाल पर उन्होंने कहा कि गुजरात दंगों पर माफी के लिए मोदी पर दबाव नहीं डालना चाहिए।

पीएम के तौर पर राहुल की उम्मीदवारी के सवाल पर पायलट ने कहा कि मैं साफ तौर पर कहना चाहता हूं कि वह 2014 के चुनाव में पार्टी का नेतृत्व करेंगे। भगवान ने चाहा और हम 2014 का चुनाव जीते तो देखिएगा यूपीए 3 की सरकार बनते समय कौन प्रधानमंत्री बनता है।
विज्ञापन


उनसे पूछा गया कि आखिर कांग्रेस पीएम पद के उम्मीदवार के नाम का ऐलान करने के मामले में संशय में क्यों है। जबकि भाजपा की ओर से अब यह संकेत मिलने लगे हैं कि नरेंद्र मोदी को बहुत जल्द प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर उन्होंने कहा आप भले ही थोड़े कम तेज तर्रार दिखें लेकिन आपको मानवीय होना होता है। लोग आपसे आसानी से मिल सकें और आप स्वीकार्य हों।

नेता ऐसा हो, जिसके दिल में आम लोगों के लिए जगह हो। चाहे आप गठबंधन सरकार चला रहे हों या एक पार्टी की, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

राहुल ही देश में अलग-अलग धर्म, संस्कृति और जातीयता के प्रतीक के तौर पर उभर रहे हैं। लिहाजा वह पीएम के तौर पर सबको मंजूर होंगे।  

गुजरात दंगों के लिए नरेंद्र मोदी के माफी मांगने के सवाल पर सचिन पायलट ने कहा कि यह अंदर से पैदा होने वाली भावना है। अगर उन पर माफी के लिए दबाव डाला जाता है तो इसका कोई मतलब नहीं है।

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने हाल में टिप्पणी की थी कि नरेंद्र मोदी गुजरात में हुए दंगों को लेकर काफी खिन्न हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed