फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Rahul Gandhi targets PM Modi on Shivraj & Vasundhra issue.

राहुल का पीएम मोदी से सवाल, 'आखिर खाने क्यों दे रहे हैं?'

Thu, 09 Jul 2015 08:14 PM IST
Updated Thu, 09 Jul 2015 08:14 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi targets PM Modi on Shivraj & Vasundhra issue.

व्यापम घोटाले की जांच सीबीआई को सौंपे जाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सामने आए। उन्होंने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के दो मुख्यमंत्रियों शिवराज सिंह चौहान और वसुंधरा राजे पर उठ रही उंगलियों को लेकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को निशाने पर लिया।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व्यापम घोटाले को लेकर लगातार सवालों में घिरे हुए हैं। वहीं ललित मोदी के मुद्दे पर राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे घिरी हुई हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने इसी मामले को लेकर प्रधानमंत्री मोदी को घेरने की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल ने मांगा शिवराज का इस्तीफा

Rahul Gandhi targets PM Modi on Shivraj & Vasundhra issue.

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा चुनाव के दौरान चुनावी नारे में कहा था कि 'ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा'।

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने पीएम मोदी से पूछा कि आखिर अब आप राजस्थान में खाने क्यों दे रहे हैं। आप मोदी जी (ललित) को वापस क्यों नहीं ला रहे हैं। आप चौहान जी को खाने क्यों दे रहे हैं।

इसके साथ ही राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का इस्तीफा भी मांगा। हालांकि कांग्रेस उपाध्यक्ष ने ये मुद्दा उस समय उठाया जब प्रधानमंत्री मोदी देश के बाहर हैं।

इस बीच राहुल गांधी के बयान पर भाजपा का भी जवाब आ गया है। भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कोई खाने वाला मसला नहीं है। राहुल गांधी जी हर जगह खाना ही दिखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed