फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rahul gandhi take information from state presidents

राहुल आज लेंगे प्रदेशाध्यक्षों से राजनीतिक हालात की जानकारी

Fri, 05 Feb 2016 09:31 AM IST
Updated Fri, 05 Feb 2016 09:31 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi take information from state presidents

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को पार्टी के प्रदेशाध्यक्षों की बैठक बुलाई है। वैसे तो यह बैठक संसद के बजट सत्र से पहले मनरेगा के 10 साल पूरे होने पर इसकी समीक्षा के लिए बुलाई गई है, लेकिन इस दौरान वह प्रदेशाध्यक्षों से देशभर के राजनीतिक हालात की जानकारी लेंगे।

विज्ञापन


बैठक में मनरेगा के अलावा वन अधिकार कानून के 10 साल पूरे होने और इसके साथ मौजूदा सरकार के रुख पर चर्चा होगी। कांग्रेस इन दोनों मुद्दों को पूरे देश में राजनीति अभियान के तौर पर चलाना चाहती है।
विज्ञापन

सरकार को कठघरे में खड़ा करने की तैयारी

rahul gandhi take information from state presidents

दोनों ही कानून 2006 में अमल में आए थे और मनरेगा यूपीए सरकार के दोबारा सत्ता में लौटने में काफी सहायक रहा था।

इसलिए पार्टी सत्ता से बाहर रहकर भी इसे भुनाने तथा इसको लेकर केंद्र सरकार को लगातार कठघरे में खड़ा करने की रणनीति तैयार कर रही है।

समझा जा रहा कि इस दौरान पार्टी उपाध्यक्ष राजनीतिक अभियानों में गति लाने के साथ-साथ, धरना-प्रदर्शन तथा पार्टी की नीतियों, यूपीए सरकार के समय में कामकाज को जनता के बीच में प्रचारित करने का आह्वान कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed