फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Rahul gandhi set new formula for congress leaders in parliament

राहुल ने सांसदों को समझाया खास प्लान

Fri, 30 May 2014 11:55 AM IST
Updated Fri, 30 May 2014 11:55 AM IST
विज्ञापन
Rahul gandhi set new formula for congress leaders in parliament

संसद सत्र के ऐलान होने के साथ ही विपक्ष की भूमिका को लेकर कांग्रेस ने कमर कस ली है। पार्टी अभी भले ही खुलकर कह रही है कि वे हंगामे की बजाय सरकार के सामने सकारात्मक विपक्ष की भूमिका अदा करेगी।

विज्ञापन


मगर राहुल गांधी ने सांसदों को साफ कहा है कि अगर सरकार आने वाले दिनों में यूपीए सरकार के कामों और योजनाओं को पलटने का काम करती है, तो वह संसद में भाजपा की तरह आक्रामक होने में कोई कसर नहीं छोड़े।

विज्ञापन

आक्रमक रुख रखेगी कांग्रेस

Rahul gandhi set new formula for congress leaders in parliament

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने इस सिलसिले में पार्टी के कई सांसदों से बात की है।

बातचीत के बाद यही निष्कर्ष निकला है कि सकारात्मक भूमिका के साथ साथ आक्रामक रुख अपनाने की जरूरत है और मोदी सरकार कांग्रेस के कामों को पलटकर टकराव मोल लेती है, तो पार्टी इसका कड़ा जवाब देगी।

जिस तरह से जवाहर लाल नेहरू नेशनल अर्बन रिन्यूल मिशन का नाम और काम बदलने की बात की जा रही है। उसे लेकर कांग्रेस में रोष है।

यही परियोजना नहीं बल्कि रेलवे में भी यूपीए सरकार के कई प्रस्तावों को मोदी सरकार के नए रेल मंत्री सदानंद गौड़ा ने लाल झंडी दिखाई है।

हर बात का जमकर जवाब देगी कांग्रेस

Rahul gandhi set new formula for congress leaders in parliament

पार्टी के शीर्ष स्तर पर चर्चा की जा रही है कि मोदी सरकार अगर टकराव लेती है तो कांग्रेस इसका जवाब देने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। इसके अलावा महंगाई के मुद्दे पर भी विपक्ष में रहते हुए भाजपा के पुराने आरोपों और बातों को मोदी सरकार को संसद में याद दिलाने की रणनीति बन रही है।

हालांकि लोकसभा में विपक्ष के नेता को लेकर पार्टी के अंदर दुविधा का दौर जारी है। कमलनाथ और वीरप्पा मोइली इसके लिए प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। जबकि दिग्विजय सिंह सरीखे पार्टी के कई नेता राहुल गांधी को विपक्ष का नेता बनाने की खुलकर मांग कर रहे हैं।

उधर, राज्यसभा में विपक्ष के नेता बनने से डॉ कर्ण सिंह के कथित इनकार को लेकर कांग्रेस ने कुछ भी कहने से मना कर दिया। राज्यसभा में एके एंटनी, गुलाम नबी आजाद, जनार्दन द्विवेदी और दिग्विजय सिंह का नाम भी इस पद को लेकर चर्चा में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed