राहुल के रोड शो में उमड़ी भारी भीड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में वाराणसी की जंग तेज होती जा रही है। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी और आप के नेता अरविंद केजरीवाल के बाद अब कांग्रेस भी खुलकर इस लड़ाई में कूद गई है।
इसी कड़ी में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी प्रत्याशी अजय राय के प्रचार में वाराणसी में रोड शो कर रहे हैं। राहुल का रोड शो सुबह करीब 9 बजे शुरू हो गया।
राहुल गांधी का रोड शो पीली कोठी से लेकर लंका गेट तक निकाला जा रहा है। रोड शो के दौरान कांग्रेस समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।
सबसे हाई प्रोफाइल सीटों में शामिल वाराणसी
वाराणसी लोकसभा सीट देश की सबसे हाई प्रोफाइल सीटों में शामिल है। यहां से भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी मैदान में है।
दो दिन पहले ही गुरुवार को मोदी ने वाराणसी में अपना रोड शो आयोजित किया था। वाराणसी से भाजपा के ही मुरली मनोहर जोशी सांसद हैं।
वहीं, आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल भी वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। केजरीवाल ने शुक्रवार को वाराणसी में रोड शो आयोजित किया था।
बाहरी लोगों को प्रशासन की चेतावनी
वाराणसी सीट पर सातवें चरण में सोमवार को मतदान होगा। शनिवार शाम छह बजे चुनाव प्रचार खत्म होने के साथ ही प्रशासन होटल, लॉज, धर्मशाला, गेस्ट हाउस में रुके लोगों की जांच शुरू कर देगा और कोई भी बाहरी मिला तो उसे जेल भेज दिया जाएगा।
चुनाव आयोग के नियमानुसार प्रत्याशी के समर्थन में आए अन्य लोकसभा क्षेत्र से आए कार्यकर्ता और पदाधिकारी प्रचार खत्म होने की समय सीमा तक ही रुक सकते हैं।
खुफिया एजेंसियों के अनुसार जिले में 40 हजार से अधिक कार्यकर्ता एवं वाहन बाहर के हैं। ऐसे में शनिवार शाम तक सभी को शहर से बाहर निकल जाना है। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रांजल यादव ने शनिवार शाम 6 बजे चुनाव प्रचार थमने के साथ ही बाहरियों को जिले की सीमा से बाहर जाने की चेतावनी दी है।