राहुल का पीएम मोदी से सवाल, 'आखिर खाने क्यों दे रहे हैं?'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापम घोटाले और ललित गेट को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा निशाना साधा है। राहुल ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्हें याद है कि हमारे प्रधानमंत्री ने कहा था, न खाऊंगा और न खाने दूंगा।
पीएम के इस बयान पर कटाक्ष करते हुए राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी आपके शब्दों का थोड़ा वजन होना चाहिए। आप खाने क्यों दे रहे हैं, आप राजस्थान और मध्य प्रदेश में खाने क्यों दे रहे हैं? आप (ललित) मोदी जी को क्यों वापस नहीं ला रहे हैं।
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने साथ ही यह भी कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पद से इस्तीफा देना चाहिए। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने मांग की कि भ्रष्ट अधिकारियों, पुलिस और राजनेताओं की ‘मिलीभगत’ को उजागर करने के लिए इस मामले में जेल गए छात्रों को सरकारी गवाह बनाया जाना चाहिए।
2 जी से बड़ा घोटाला है व्यापम
उन्होंने कहा कि वह शिवराज सिंह चौहान से मुख्यमंत्री पद छोड़ने की अपेक्षा
नहीं रखते क्योंकि भाजपा से नैतिकता की उम्मीद नहीं की जा सकती। दिग्विजय
ने कहा कि वह मध्य प्रदेश के राज्यपाल से मांग करने की बजाय उनसे इस्तीफे
की अपील करेंगे।
उन्होंने कहा कि राज्यपाल गलत लोगों के साथ जुड़ गए इसलिए
उन्हें नतीजा तो भुगतना ही होगा। दिग्विजय ने कहा कि उन्होंने ऐसे
राज्यपालों को हटा दिया, जिनके खिलाफ कोई प्राथमिकी नहीं थी, लेकिन ऐसे
राज्यपाल को बरकरार रखा, जिनके खिलाफ प्राथमिकी है।
व्यापम को 2जी
स्पेक्ट्रम से बड़ा घोटाला बताते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि ऐसा पहली बार
हुआ है कि रिकार्ड संख्या में लोग जेल में बंद हैं। इस मामले में रिकार्ड
संख्या में मौतें भी हुईं।
रिश्वत लेने वाले खुले घूम रहे हैं
करीब 2000 लोग जेल में हैं और 600 लोग अभी भी
लापता हैं। उन्होंने कहा कि जिन छात्रों को समझाया गया कि केवल धन से ही
राज्य में उच्च शिक्षा में दाखिला पाया जा सकता है।
वे तो सलाखों के पीछे
हैं जबकि जिन लोगों ने रिश्वत ली, वे खुले घूम रहे हैं। दिग्विजय ने आरोप
लगाया कि घोटाले का एक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ा एंगल (कोण) भी है।
दिवंगत संघ नेता सुदर्शन और संघ के पदाधिकारी सोनी के नाम भी प्राथमिकी
में हैं।