काली पट्टी बांधकर संसद पहुंचे राहुल गांधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीएमसी के बाद अब कांग्रेस ने भी सरकार के खिलाफ संसद में मोर्चा खोल दिया है। गांधी प्रतिमा पर विरोध प्रदर्शन करने के बाद राहुल गांधी आज मुंह पर काली पट्टी बांधे संसद भवन पहुंचे। सभी कांग्रेसी सांसदों ने भी मुंह पर काली पट्टी बांध रखी थी।
मोदी सरकार की मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के मसले पर कांग्रेस लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है। राहुल गांधी का कहना था कि सरकार का रवैया सदन में लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का पालन करने का नहीं है। राहुल गांधी ने कहा कि जो विपक्ष कहना चाह रहा है, वो उसे कहने नहीं दिया जा रहा है, विपक्ष की आवाज़ को दबाया जा रहा है। इसके विरोध में हमने काली पट्टी बांधी है।
राहुल गांधी ने देश के शीर्ष नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि वो नहीं चाहता कि सदन में किसी तरह की लोकतांत्रिक चर्चा हो। इसके जवाब में बीजेपी सांसदों ने संसद भवन परिसर में गांधी प्रतिमा के पास रघुपति राघव राजा राम गुनगुनाया और विपक्ष को सन्मति मिलने की आशा व्यक्त की।
यू-टर्न सरकार
इससे पहले मंगलवार को भी राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस सांसदों ने मोदी सरकार के खिलाफ संसद भवन परिसर में विरोध प्रदर्शन किया था। कांग्रेस ने मोदी सरकार पर अपने वादे से मुकरने का आरोप लगाया था। कांग्रेस का कहना है कि छह महीने के कार्यकाल में मोदी सरकार ने 25 बार यू-टर्न लिया है। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के तमाम सांसद मौजूद थे। कांग्रेस सांसद "यू-टर्न सरकार नहीं चलेगी" के नारे लगा रहे थे।
राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हर मुद्दे पर मुकरने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार ने जो भी वादा किया, उनमें से एक भी पूरा नहीं किया। "इस सरकार ने हर मुद्दे पर यू-टर्न लिया। चाहे ब्लैक मनी का मुद्दा हो या भ्रष्टाचार या फिर सीएजी का मुद्दा।"