फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rahul gandhi on twitter not a single tweet yet

सूखे-सूखे ट्विटर पर आए राहुल गांधी

Thu, 07 May 2015 02:34 PM IST
Updated Thu, 07 May 2015 02:34 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi on twitter not a single tweet yet

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मानों अपनी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता अजय माकन की बात मान ली है। उन्होंने चंद दिनों पहले ही कहा था कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी को ट्विटर पर आना चाहिए।

विज्ञापन


बीबीसी हिंदी से बातचीत में उन्होंने कहा था कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष का फेसबुक और ट्विटर पर एकाउंट नहीं है। माकन का कहना था कि सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल न करने के कारण ही कांग्रेस को आम चुनावों में नुकसान उठाना पड़ा था।
विज्ञापन


सोशल मीडिया का फायदा उठाने के लिए राहुल गांधी टि्वटर पर आ गए हैं। टि्वटर पर ऑफिस ऑफ आरजी (@OfficeOfRG) नाम से राहुल गांधी के कार्यालय की ओर से एकाउंट बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 हजार फॉलोअर, ट्वीट एक भी नहीं

rahul gandhi on twitter not a single tweet yet

राहुल गांधी ट्विटर पर बहुत दिनों बाद आएं हैं, हालांकि उन्होंने अब भी जो अकाउंट बनाया है, वह सीधे उनके नाम से न होकर उनके कार्यालय के नाम से है। माना जा रहे है कि राहुल का ये रवैया ट्विटर पर वैसी हलचल नहीं पैदा कर पाएगा, जैसी की तब होती जब वह सीधे अपने नाम से लोगों से जुड़ते।

ट्विटर पर आते ही राहुल गांधी के खाते को 10 हजार से अधिक लोग फॉलो कर चुके है। हालांकि उस एकाउंट से‌ फिलहाल एक भी ट्विट नहीं किया गया है।

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष प्रधानमंत्री कार्यालय ने मनमोहन सिंह के एकाउंट को @PMOIndia को आर्काइव का जब उस ट्विटर हैंडल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नया एकाउंट बनाया था, तो पहले ट्वीट के बतौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर शेयर की गई थी।

मोदी ने पीएम के रूप यों की थी एंट्री

rahul gandhi on twitter not a single tweet yet

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उस तस्वीर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन कर रहे थे। 27 मई, 2014 को ली गई तस्वीर प्रधानमंत्री कार्यालय की थी। मोदी को उस दिन प्रधानमंत्री कार्यालय में पहला दिन था।

उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी सोशल मीडिया पर कांग्रेस की अपेक्षा अधिक सक्रिय रही है। दोनों पार्टियों के प्रमुख नेताओं नरेंद्र मोदी और अरविंद केजरीवाल समेत अधिकांश नेता फेसबुक और ट्विटर पर मौजूद हैं।

कांग्रेस में दिग्विजय स‌िंह को छोड़ दिया जाए तो उसके अधिकांश नेता सोशल मीडिया से दूर हैं और जो सोशल मीडिया पर हैं भी वह बहुत सक्रिय नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed