फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rahul gandhi met farmers

घुंघराले बालों में राहुल की पहली झलक, किसानों से मिले

Sat, 18 Apr 2015 01:05 PM IST
Updated Sat, 18 Apr 2015 01:05 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi met farmers

59 दिनों की छुट्टियां बिताकर लौटे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अधिक परिपक्व लगे। शनिवार को राहुल गांधी से मुलाकात के बाद किसानों ने ये बात कही।

विज्ञापन


रविवार को रामलीला मैदान में भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में होने 'किसान खेत मजदूर' रैली से पहले राहुल गांधी ने किसानों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। किसानों ने हाल के दिनों मे हुई फसलों की तबाही से राहुल गांधी को अवगत कराया।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि राहुल गांधी ने रविवार को होने वाली रैली की तैयारियों के मद्देनजर किसानों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की थी। 59 दिनों की छुट्टियों के बाद लौटे राहुल गांधी ने मीडिया का आमनासामना भी पहली बार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने मीडिया से बातचीत नहीं की, लेकिन पहले से अधिक घुंघराले बालों में मुस्कुराते नजर आए।

59 दिनों की छुट्टियों के बाद लौटे राहुल

rahul gandhi met farmers

उल्लेखनीय है कि 59 दिनों की छुट्टी के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को दिल्ली लौटे थे। राहुल छुट्टियों में कहां रहे, इसको लेकर तरह-तरह के कयास लगते रहे। हालांकि गुरुवार को वे बैंकॉक से थाई एयरवेज के हवाई जहाज से दिल्ली पहुंचे।

23 फरवरी को अचानक राहुल गांधी के छुट्टियों पर जाने की खबर आई थी। उस समय कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वे चिंतनमनन के लिए छुट्टी पर गए हैं। विपक्ष ने राहुल की ‌छुट्टियों पर सवाल भी उठाया, पूछा गया कि जब संसद का सत्र चल रहा हो और भूमि अधिग्रहण बिल पर चर्चा चल रही हो, उस समय राहुल छुट्टी पर कैसे जा सकते हैं? कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भी राहुल की छुट्टियों के विरोध में स्वर सुनाई दिए।

बहरहाल, गुरुवार को वापसी के बाद कांग्रेस अध्‍यक्षा सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने राहुल के घर जाकर उनका स्वागत किया। कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने उनके घर के बाहर पटाखे जलाकर जश्न मनाया। साथ ही कांग्रेस ने कहा है कि अब नए जोश के साथ पार्टी को राहुल नेतृत्व देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed