फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rahul gandhi meets congress mps from delhi and tamil nadu

दिल्ली-तमिलनाडु के नेताओं से रूबरू हुए राहुल गांधी

Tue, 05 Mar 2013 12:21 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Tue, 05 Mar 2013 12:21 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi meets congress mps from delhi and tamil nadu

कांग्रेस उपाध्यक्ष की कुर्सी संभालने के बाद पार्टी में शुरू की गई संवाद प्रक्रिया को राहुल गांधी ने जारी रखा है।

विज्ञापन


सोमवार को संसद भवन परिसर में उन्होंने दिल्ली और तमिलनाडु के नेताओं से मुलाकात कर स्थानीय मुद्दों के बारे में जानकारी ली।

दिल्ली के कई सांसदों ने जहां राहुल के सामने बिजली के मीटर, बढ़ते अपराध समेत स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

कुछ सांसदों ने अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की गतिविधियों के बारे में भी राहुल को जानकारी दी। दूसरी ओर, तमिलनाडु के सांसदों का जोर श्रीलंका में तमिल समुदाय के लोगों के खिलाफ अत्याचार के मामले पर रहा।


द्रमुक जहां इसे मसले पर प्रदेश की सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक पर दबाव बनाए हुए है, वहीं कांग्रेस ने इस मामले पर अभी तक अपना रुख साफ नहीं किया है। राहुल आगामी बुधवार को भी राष्ट्रीय और प्रदेश के कई नेताओं से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed