फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Rahul Gandhi may visit to Varansi

खास मकसद से मोदी के गढ़ जाएंगे राहुल गांधी

Sat, 23 May 2015 11:34 AM IST
Updated Sat, 23 May 2015 11:34 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi may visit to Varansi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में राहुल गांधी के पदयात्रा करने की योजना बन रही है। मोदी सरकार के पहले साल के मौके पर राहुल गांधी प्रधानमंत्री के गढ़ में जाकर उन पर वार कर सकते हैं। बनारस को जापान के आधुनिक शहर क्योटो बनाने के दावे पर राहुल गांधी निशाना साध सकते हैं। जून के पहले हफ्ते में उनके काशी जाने की बात चल रही है। इस दौरे के साथ ही कांग्रेस के रणनीतिक मैनेजरों की कोशिश पूरे मुकाबले को राहुल बनाम मोदी के बीच करने की है। वहीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नेता इस यात्रा को लेकर प्रदेश में पार्टी की खराब हालत के सुधरने की उम्मीद जता रहे हैं।

विज्ञापन


पंजाब, महाराष्ट्र और तेलंगाना में राहुल गांधी का दौरा किसानों की समस्याओं पर केंद्रित था। मगर बनारस में वह स्थानीय समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करेंगे। संकेत है कि वह प्रधानमंत्री की स्वच्छ भारत अभियान को भी निशाने पर ले सकते हैं। मोदी सरकार के पहले साल के मौके पर दुनियाभर की मीडिया की नजर बनारस पर है।
विज्ञापन

मोदी के विकास के दावों पर उठे सवाल

Rahul Gandhi may visit to Varansi

प्रधानमंत्री बनने से पहले मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र में विकास की गंगा बहाने की बात कही थी। ऐसे में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी वहां जाकर मामला गरमाने की कोशिश कर सकते हैं। राहुल पार्टी के युवा नेताओं के साथ जाकर वहां जहां सकते हैं। कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी कहते हैं कि कांग्रेस उपाध्यक्ष पंजाब, महाराष्ट्र और तेलंगाना का दौरा कर चुके हैं और जहां जहां किसान उन्हें पुकराते है। वे वहां जाते है और इस बार काशी की बारी है। लेकिन राहुल काशी में मोदी खिलाफत नहीं, बल्कि इलाके की समस्याओं पर बात करेंगे।

इससे पहले राहुल मोदी सरकार के एक साल के मौके पर दिल्ली में सरकार के कामकाज को लेकर बुकलेट जारी कर सकते हैं। बुकलेट में मोदी सरकार के कामकाज की खामियां गिनाई जाएंगी। अभी वह अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी से लौट कर आ चुके हैं। फूड पार्क को लेकर उन्होंने वहां प्रधानमंत्री पर अपने संसदीय क्षेत्र के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed