फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rahul gandhi may be next chairpeson of congress

छुट्टियों से लौटते ही राहुल बनेंगे कांग्रेस के मुखिया!

Sat, 02 Jan 2016 08:51 AM IST
Updated Sat, 02 Jan 2016 08:51 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi may be next chairpeson of congress

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने की सरगर्मी तेज हो गई है। उनके यूरोप दौरे से लौटने के बाद पार्टी में लंबित संगठन चुनाव प्रक्रिया में तेजी लाने की तैयारी जोरों पर है। माना जा रहा है कि ऐसा होने के बाद राहुल गांधी की पार्टी अध्यक्ष के रूप में ताजपोशी जल्द हो जाएगी।

विज्ञापन


मालूम हो कि विदेश रवाना होने से पहले राहुल ने 27 दिसंबर को अपनी यात्रा की जानकारी पहली बार सार्वजनिक की थी। उन्होंने इसकी जानकारी ट्वीट के जरिये दी थी।
विज्ञापन


कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि राहुल आठ जनवरी के बाद कभी भी स्वदेश लौट सकते हैं, जिसके बाद कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक होगी। पार्टी के एक पदाधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि वह दायित्व लेने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कहना गलत है कि वह पार्टी अध्यक्ष बनना नहीं चाहते। इसमें भी कोई सच्चाई नहीं है कि असम चुनाव संपन्न होने तक राहुल इंतजार करेंगे।

अंतिम फैसला सोनिया को लेना है

rahul gandhi may be next chairpeson of congress

पदाधिकारी ने कहा कि राहुल की ताजपोशी जल्द होगी, लेकिन उन्होंने इसकी कोई तारीख बताने से इनकार कर दिया। पिछले दिनों

एक कार्यक्रम में राहुल को पार्टी की जिम्मेदारी देने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी सकारात्मक संकेत देते हुए कहा था कि ‘उनसे पूछिए’।

पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कुछ माह पहले कहा था कि जमीनी स्तर के कांग्रेस कार्यकर्ता चाहते हैं कि राहुल को जल्द पदोन्नत किया जाए लेकिन इस बारे में अंतिम फैसला कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लेना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed