फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Rahul gandhi is traitor, Hang of shoot him out

'राहुल गांधी गद्दार हैं, उन्हें गोली मार देनी चाहिए'

Thu, 18 Feb 2016 04:42 PM IST
Updated Thu, 18 Feb 2016 04:42 PM IST
विज्ञापन
Rahul gandhi is traitor, Hang of shoot him out

राजस्थान के एक बीजेपी विधायक ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को 'गद्दार' करार देते हुए उन्हें फांसी पर लटकाने की बात कही। उन्होंने यह बात जवाहर लाल विश्वविद्यालय में में देशद्रोह के नारे लगाने वाले छात्रों का समर्थन करने की वजह से राहुल को गद्दार बताया।

विज्ञापन


बाड़मेर के बायतू विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक कैलाश चौधरी ने कहा कि जेएनयू में द्रेशद्रोह का नारा लगाने वाले छात्रों का समर्थन करने के लिए राहुल गांधी की माफी मांगनी चाहिए और उन्हें अपने उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
विज्ञापन


अपने विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को किसानों की एक सभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा, 'कुछ लोग अफजल गुरू के समर्थन में नारे लगाए। देश को तोड़ने की बात कही। और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए और अगर कांग्रेस के राजकुमार ने उनका समर्थन किया है ये देशद्रोह है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल हो रहा है वीडियो

Rahul gandhi is traitor, Hang of shoot him out

विधायक के बयान वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में कैलाश को यह साफ कहते सुना जा सकता है कि वे राहुल गांधी को गद्दार कर रहैं।

कैलाश ने कहा, 'राहुल गांधी गद्दार हैं, ऐसे गद्दारों का सजा मिलनी चाहिए। उन्हें फांसी पर लटका देना चाहिए या गोली मार देनी चाहिए।'

देखें वीडियो...


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed