{"_id":"024855c6d2f7ec179eb13dd85053c594","slug":"rahul-gandhi-is-spying-in-congress-says-sami","type":"story","status":"publish","title_hn":"'राहुल गांधी कांग्रेस में करा रहे जासूसी'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'राहुल गांधी कांग्रेस में करा रहे जासूसी'
Updated Fri, 04 Oct 2013 05:44 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी अपनी ही पार्टी में जासूसी करा रहे हैं। ऐसा कहकर उन्हीं की पार्टी के केंद्रीय मंत्री नारायणसामी ने सभी को चौंका दिया है।
विज्ञापन
पुडुचेरी में बृहस्पतिवार को नारायण सामी ने कहा कि राहुल गांधी ने हजारों सीक्रेट एजेंट नियुक्त किए हैं, जिनके जरिए वह पार्टी के नेताओं के कामकाज पर नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन
सामी ने बताया कि राहुल सफाई करने के मिशन पर हैं और अगर कोई भी भ्रष्टाचार या कोई गलती करता पकड़ा गया तो उसे इसका नतीजा भुगतना होगा।
दरअसल, भ्रष्टाचार के बढ़ते मामलों के चलते लोगों में गुस्सा बढ़ा है। इसका पार्टी को भी नुकसान होने की संभावना है। ऐसे में पार्टी के कामकाज पर नजर रखने के लिए जिन राज्यों में चुनाव नहीं हैं वहां से कार्यकर्ताओं को चुनावी राज्यों में लगाया गया है।
विज्ञापन
उन्हें इसके लिए अलग से वेतन भी मिल रहा है और बिना स्थानीय नेता की मदद के वहां चल रहे काम पर नजर रखने का काम सौंपा गया है।
यूपीए दो में घोटालों के कई मामले सामने आए हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी को किसी भी मोर्चे पर नुकसान से बचाने के लिए राहुल ये कवायद कर रहे हैं।
वहीं, चुनावों से पहले केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने कहा है कि राहुल गांधी एक दिन जरूर प्रधानमंत्री बनेंगे।