{"_id":"c7ba1b74-b35b-11e2-ae1a-d4ae52bc57c2","slug":"rahul-gandhi-is-mr-golden-spoon-sonia-is-arrogant-modi-says","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सोनिया में दंभ है तो राहुल मिस्टर गोल्डन स्पून'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'सोनिया में दंभ है तो राहुल मिस्टर गोल्डन स्पून'
मंगलौर/बेलगाम/एजेंसी
Updated Fri, 03 May 2013 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पर अपना अंतिम हमला बोलते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर बृहस्पतिवार को जमकर बरसे।
विज्ञापन
मोदी ने कहा कि सोनिया में दंभ है वहीं उनके बेटे राहुल तो मिस्टर गोल्डन स्पून हैं।
मोदी ने कहा कि राहुल को कर्नाटक में हर तरफ भ्रष्टाचार दिखता है, पर मैं उनसे पूछता हूं क्या दिल्ली में कोई शिष्टाचार है।
बृहस्पतिवार को ही चुनाव प्रचार करने कर्नाटक पहुंचीं सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि सोनिया मैडम यहां आईं और बड़ा लंबा चौड़ा भाषण दे दिया लेकिन बढ़ती कीमतों पर कुछ नहीं बोला। क्या यह देश की ज्वलंत समस्या नहीं है।
विज्ञापन
यूपीए सरकार ने सत्ता में आने के सौ दिन के भीतर कीमतों में कमी करने का वादा किया था लेकिन ऐसा वह नहीं कर सकी। क्या ऐसे में कांग्रेस को जनता से माफी नहीं मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
मोदी ने सोनिया पर फिकरा कसते हुए कहा कि आप मां हैं, आपको गरीबों की हालत देखकर दुख नहीं होता। आप गरीबों की दुर्दशा पर दो शब्द नहीं बोल सकतीं। ताकि उन्हें थोड़ी शांति मिले।
आप ऐसा नहीं करेंगी क्योंकि आपमें दंभ है। मोदी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भी नहीं बख्शा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दिल्ली में बोलने की बिलकुल इजाजत नहीं है।
वो तो आप (जनता) काफी खुशनसीब हैं कि आपके सामने कम से कम हमारे प्रधानमंत्री ने अपनी जुबान तो खोली। उन्हें यहां बोलते देख मुझे खुशी हुई।
मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री वही बोलते है जो उन्हें लिखकर दिया जाता है। उल्लेखनीय है कि मोदी ने बंगलूरू की सभा में उमड़े जन सैलाब के बाद उत्साहित होकर पार्टी के लिए और प्रचार किया।
भाजपा सरकार पर लगे भ्रष्टाचार के करारे आरोप और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा द्वारा भाजपा को तोड़ने के बाद राज्य में सत्ताधारी भाजपा को दोबारा सत्ता में आने के लिए कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में भाजपा ने अपने पोस्टर बाय को फिर से एक बार चुनाव प्रचार में उतारा है।