{"_id":"6e0bc6b8-cd1e-11e2-80c9-d4ae52bc57c2","slug":"rahul-gandhi-is-immature-child-against-narendra-modi-ramdev","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के सामने नादान बालक हैं राहुल: रामदेव","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मोदी के सामने नादान बालक हैं राहुल: रामदेव
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2013 07:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को पीएम बनाने की मुहिम में अब बाबा रामदेव खुलकर सामने आ गए हैं।
विज्ञापन
बाबा रामदेव ने राहुल गांधी के बारे में कहा कि कांग्रेस के युवराज, नरेंद्र मोदी के सामने नादान बालक लगते हैं। वह मोदी को टक्कर देने योग्य नहीं हैं। भ्रष्टाचार में बेशक पूरी कांग्रेस लिप्त है, लेकिन बड़े घोटालों के तार कांग्रेस के एक ही घराने से जुड़ते हैं।
मीडिया से बात करते हुए योग गुरू ने जहां मोदी की जमकर तारीफ की, वहीं उनके विरोधियों को देश के खिलाफ हो रही बड़ी साजिश का हिस्सा बताया।
इस मामले में बाबा ने परोक्ष तौर पर वरिष्ठ बीजेपी नेता लालकृष्ण आणवाडी व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा।
कांग्रेस की विदाई में ही देश की भलाई
कांस्टीट्यूशनल क्लब में बाबा रामदेव ने कहा कि राष्ट्र विरोधी कांग्रेस की विदाई में ही देश की भलाई है। इसकी ताकत सिर्फ नरेंद्र मोदी में है। वही देश को स्थायी सरकार दे सकते हैं। मोदी ही इकलौते विकल्प हैं, जिनसे व्यवस्था परिवर्तन की आस बंधती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सिर्फ हमारी नहीं, सारे देशवासियों की भी यही राय है। अलग-अलग सर्वे से यह साबित भी हुआ है। इस दौरान वह नरेंद्र मोदी के विरोधियों पर निशाना लगाने से भी चूके।
विज्ञापन
आडवाणी, नीतीश पर निशाना
वरिष्ठ भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि अगर कोई नरेंद्र मोदी की आलोचना करता है तो वह न सिर्फ जन भावना का अनादर कर रहा है, बल्कि उसकी लोकतांत्रिक व राष्ट्रीय निष्ठा पर भी सवाल खड़ा होता है। मोदी विरोध के पीछे बड़ी साजिश है। हालांकि थोड़ी देर बाद उन्होंने कहा कि एनडीए टूटने वाला नहीं है, टूटना कांग्रेस को है।
'किसी पाउडर से नहीं धुलेंगे कांग्रेस के दाग'
कांग्रेस पर वार करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि इस पार्टी ने देश के साथ गद्दारी की है। आज अगर निष्पक्ष जांच होती तो अपने मुखिया समेत पूरी कैबिनेट जेल में होती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस न सिर्फ भ्रष्टाचारियों व अत्याचारियों की पार्टी है, बल्कि कांग्रेस के दाग ऐसे हैं कि उन्हें किसी पाउडर से धोया नहीं जा सकता।
आगामी रणनीति
अपनी अगली रणनीति का खुलासा करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि जुलाई महीने में गांव व बूथ स्तर पर बैठकें होंगी। इसके बाद सितंबर में योगगुरू देशव्यापी यात्रा पर जाएंगे।
योग गुरू ने दावा किया कि अगर लोकसभा चुनाव समय पर हुए तो फरवरी माह में पहले से बड़ा आंदोलन रामलीला मैदान में होगा। लेकिन चुनाव अगर पहले होता है तो आंदोलन ठीक चुनाव के पहले होगा। उन्होंने कहा कि उनके राजनीतिक विकल्प देने के सारे रास्ते खुले हैं। समय आने पर इसका खुलासा किया जाएगा।