{"_id":"2d7c27c4696407a0602d46cd939d477d","slug":"rahul-gandhi-is-a-confused-leader-says-laxmikant-bajpai","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्फ्यूज्ड नेता हैं राहुल गांधी: बाजपेयी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कन्फ्यूज्ड नेता हैं राहुल गांधी: बाजपेयी
आगरा/ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2013 01:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी के मुताबिक राहुल गांधी कन्फ्यूज्ड नेता हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के पहले ऐसे नेता हैं जिसे जनता ने चुनाव से पूर्व ही प्रधानमंत्री के रूप में चुन लिया है। उन्हें देश की बागडोर सौंपने का जनता का दबाव बढ़ा है।
सहकारिता प्रकोष्ठ के सम्मेलन में भाग लेने आगरा आए बाजपेयी ने पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस पर जमकर तीर चलाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी एक कन्फ्यूज्ड नेता हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश की दुर्गति करने में कांग्रेस ने कोई कसर नहीं छोड़ी। डालर की अपेक्षा रुपया रसातल में जा पहुंचा है। महंगाई आसमान छू रही है। चंद महीने कांग्रेस और सत्ता में रही तो निश्चित ही पेट्रोल सौ रुपये प्रति लीटर बिकेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जनता में केंद्र के प्रति अविश्वास बढ़ा है। नैतिकता इसी में है कि पीएम इस्तीफा देकर चुनाव कराएं।
मुस्लिम तुष्टिकरण के सवाल पर बाजपेयी ने कहा कि सपा ने आरक्षण मुद्दे पर सभी वर्गों को भुला दिया। भटकल जैसे आतंकी को भी सपा बेगुनाह बता रही है।
वहीं आसाराम के मामले में उन्होंने निष्पक्ष जांच की बात कही। प्रदेश में 35 से अधिक सीट लेने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र में अगली सरकार भाजपा की होगी।