फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Rahul gandhi in dinner hosted by sonia gandhi

सोनिया की पार्टी में राहुल का नया अंदाज, कांग्रेस नेता भी चौंके

Thu, 07 May 2015 04:35 PM IST
Updated Thu, 07 May 2015 04:35 PM IST
विज्ञापन
Rahul gandhi in dinner hosted by sonia gandhi

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को पार्टी के सभी सांसदों और वरिष्ठ नेताओं को रात्रिभोज देकर एकजुटता का संदेश दिया। सोनिया के डिनर में आकर्षण का केंद्र राहुल गांधी रहे।

विज्ञापन


आमतौर पर ऐसे कार्यक्रमों में चुप रहने वाले कांग्रेस उपाध्यक्ष बदले-बदले से नजर आए।

रात्रिभोज के दौरान राहुल पार्टी नेताओं के साथ खुलकर बातचीत करते दिखे। इतना ही नहीं वह बातचीत के अलावा गपशप और हंसी मजाक भी करते रहे। वहीं, रात्रिभोज में आए नेताओं के बीच चर्चा रही कि कांग्रेस अध्यक्ष का डिनर राहुल की ताजपोशी की जमीन तैयार करने के लिए था।

विज्ञापन

‌डिनर में नए अंदाज में दिखे राहुल गांधी

Rahul gandhi in dinner hosted by sonia gandhi

पार्टी के कुछ नेताओं के मुताबिक रात्रिभोज के दौरान पार्टी के कई नेताओं ने भी राहुल के साथ हंसी मजाक किया। उन्होंने अनौपचारिक बातचीत में बताया कि राहुल पहले ऐसे कार्यक्रमों में अकसर चुप रहा करते थे।

अगर बातचीत भी करते थे, तो कुछ करीबी नेताओं से ही। मगर इस बार उन्होंने रात्रिभोज में ज्यादातर नेताओं के पास खुद जाकर उनसे बात करने की कोशिश की। राहुल ने युवा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया, बिहार से सांसद रंजना कुमारी समेत कुछ युवा नेताओं के साथ एक टेबल पर बैठकर भोजन भी किया।

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ कर्ण सिंह के साथ एक टेबल पर बैठकर भोजन किया। रात्रिभोज का मकसद राहुल को पार्टी का स्वीकार्य चेहरा बनाने की कांग्रेस अध्यक्ष की कोशिशों की दिशा में उठाया गया अहम कदम माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed