फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Rahul Gandhi in Pune to meet student against Gajendra Chouhan

विरोध को हवा देने पुणे पहुंच राहुल गांधी का विरोध

Fri, 31 Jul 2015 01:10 PM IST
Updated Fri, 31 Jul 2015 01:10 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi in Pune to meet student against Gajendra Chouhan

एफटीआईआई में गजेंद्र चौहान की नियुक्ति पर राजनीतिक बवाल बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज पुणे के दौरे पर हैं और गजेंद्र चौहान की नियुक्ति के खिलाफ चलाए जा रहे हैं छात्रों के आंदोलन का समर्थन करने पहुंचे हैं।

विज्ञापन


हालांकि गजेंद्र चौहान का समर्थन कर रहे बीजेपी के कार्यकर्ता राहुल गांधी के पुणे दौरे का विरोध करने सड़कों पर उतर आए हैं। वो गजेंद्र चौहान की नियुक्ति का खुलकर समर्थन कर रहे हैं।
विज्ञापन


गजेंद्र चौहान को जब से एफटीआईआई की कमान सौंपी है तभी से उनकी नियुक्ति का विरोध हो रहा है। गजेंद्र की नियुक्ति का विरोध कर रहे छात्र संगठन अगस्त को इस विरोध को दिल्ली लाने वाले हैं। वो इस दिन राजधानी की सड़कों पर गजेंद्र चौहान की नियुक्ति का विरोध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गजेंद्र की नियुक्ति पर अड़ा संघ

Rahul Gandhi in Pune to meet student against Gajendra Chouhan

गजेंद्र चौहान की नियुक्ति बीजेपी सरकार के लिए राजनीतिक मजबूरी बन चुकी है। क्योंकि आरएसएस ने इस मुद्दे पर सरकार से पीछे न हटने के लिए कहा है। सघ के प्रतिनिधियों ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय को इस मुद्दे पर नहीं झुकने के लिए कहा है।

आरएसएस के प्रतिनिधि इस पूरे मामले को वामपंथी बनाम दक्षिणपंथी विचारधारा की जंग के रूप में देख रहे हैं। संघ के शिक्षक संगठन भारतीय शिक्षण मंडल के महामंत्री मुकुल कानिटकर कह चुके हैं कि एफटीआईआई पर वामपंथी संगठनों से जुड़े लोगों का कब्जा है।

गजेंद्र की नियुक्ति के बाद उनको अपना कब्जा छिनने का डर सता रहा है। इसलिए इस विरोध को हवा दी जा रही है। उन्होंने बताया कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय से अपील की गई है कि इस मुद्दे पर सरकार को झुकने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed