कांग्रेस की जीत को लेकर राहुल का बड़ा खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहुल गांधी ने कांग्रेस को 100 सीटें देने वाले चुनाव सर्वेक्षणों को मजाक करार दिया है। उन्होंने कहा है कि ओपिनियन पोल कानून नहीं हैं। लिहाजा केंद्र में भाजपा और नरेंद्र मोदी के आने का सवाल ही पैदा नहीं होता। राहुल ने दावा किया कि कांग्रेस इस बार 200 से ज्यादा सीटें हासिल करेगी।
गुवाहाटी में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गूगल हैंगआउट के दौरान राहुल ने भारतीय जनता पार्टी के सत्ता में आने की संभावना को खारिज कर दिया और कांग्रेस के समर्थकों का आम लोगों के हाथ में सत्ता देने के लिए संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया है।
राहुल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये असम के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी जनोन्मुखी नीतियों और कार्यक्रमों के जरिये सत्ता हासिल करेगी।
मोदी पर राहुल का निशाना
यह पूछने पर कि भाजपा की सांप्रदायिक ताकतों से मुकाबले के लिए उन्होंने क्या रणनीति बनायी है, गांधी ने कहा कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के नफरत फैलाने वाले भाषणों से अल्पसंख्यक वर्ग भयभीत महसूस कर रहा है।
उन्होंने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि कांग्रेस एक बार फिर सत्ता में आएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस घृणा और सांप्रदायकिता से नहीं बल्कि अपनी जनोन्मुखी नीतियों और प्रेम से सत्ता में आएगी।
सर्वे पर साधा निशाना
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस बार 200 से ज्यादा सीटें हासिल होंगी। 2009 में मनरेगा के कारण विपक्षी दलों ने मात खाई थी और इस बार कांग्रेस के पास उससे भी मजबूत खाद्य सुरक्षा कानून है।