फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rahul gandhi gave amethi electoral gift

राहुल गांधी ने अमेठी को दिया चुनावी तोहफा

Wed, 05 Jun 2013 12:56 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Wed, 05 Jun 2013 12:56 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi gave amethi electoral gift

आम चुनाव से पहले यूपीए सरकार ने राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी के लोगों को होटल प्रबंधन संस्थान का चुनावी तोहफा दिया है। यह संस्थान सुल्तानपुर जिले के जगदीशपुर में खुलेगा।

विज्ञापन


संस्थान में होटल मैनेजमेंट, कैटरिंग टेक्नोलॉजी और अप्लाइड न्यूट्रिशन (एचएमसीटीएएन) की स्थापना की जाएगी। इसके लिए केंद्र ने लगे हाथों 47.86 करोड़ की आर्थिक सहायता राशि भी मंजूर कर ली है।
विज्ञापन


मंगलवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

बैठक के बाद वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने बताया कि जगदीशपुर में स्थापित होने वाला यह होटल प्रबंधन संस्थान बगैर लाभ वाला होगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुल्तानपुर में पांच एकड़ भूमि उपलब्ध कराई है। संस्थान के संचालन के लिए 12 सदस्यों वाले बोर्ड का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने इस संस्थान को तय समय सीमा में स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। इसके तहत इंस्टीट्यूट का निर्माण अगले दो वर्षों और छात्रावास का निर्माण ढाई वर्षों में पूरा किया जाएगा।

संस्थान के लिए स्टाफ की नियुक्ति का काम 2014-15 में शुरू होगा जबकि कक्षाओं का संचालन 2015-16 से शुरू हो जाएगा।

चिदंबरम के मुताबिक संस्थान के निर्माण का कार्य किसी भी केंद्रीय या राज्य एजेंसी के जरिए किया जाएगा। संस्थान में 400 छात्रों के रहने के लिए छात्रावास और प्रशिक्षण के लिए 30 कमरों का निर्माण कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि संस्थान की स्थापना से आतिथ्य और होटल प्रशासन, डिप्लोमा/सर्टिफिकेट कोर्स और होटल प्रबंधन के क्षेत्र में अल्पावधि कौशल विकास के पाठ्यक्रम में बीएससी की डिग्री प्रोग्राम के लिए सीटों की उपलब्धता में वृद्धि होगी।


यहां प्रत्येक वर्ष 120 छात्रों को आतिथ्य और होटल प्रशासन और 160 डिप्लोमा/सर्टिफिकेट कोर्स में बीएससी की डिग्री प्राप्त होगी। इसके अलावा लगभग 300 छात्र अल्पावधि कौशल विकास प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed