{"_id":"cac7b456-4606-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"rahul-gandhi-eyes-2014-with-aapka-paisa-aapke-haath","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपक्ष को धूल चटा देगा ‘आपका पैसा आपके हाथ’: राहुल","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
विपक्ष को धूल चटा देगा ‘आपका पैसा आपके हाथ’: राहुल
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Fri, 14 Dec 2012 09:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरीबों को सीधे खाते में कैश सब्सिडी देने की यूपीए सरकार की योजना का सीधा सियासी फायदा उठाने का कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने आगाज कर दिया है। उन्होंने एक जनवरी से योजना शुरू होने से पहले पार्टी के जिलाध्यक्षों को चुनाव के लिए कसने के लिए कहा है।
विज्ञापन
राहुल ने कांग्रेस जिलाध्यक्षों को कहा है कि यह योजना सही तरीके से लागू हुई तो 2014 के चुनाव में विपक्ष को धूल चटा देगी। यही नहीं, राहुल गांधी खुद योजना के प्रचार के लिए 51 जिलों का दौरा करेंगे। गौरतलब है कि यह योजना पहले चरण में विभिन्न राज्यों के 51 जिलों में लागू की जाएगी।
विज्ञापन
शुक्रवार को राहुल गांधी, वित्त मंत्री पी. चिदंबरम और ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने 51 जिलों के कांग्रेस जिलाध्यक्षों को इस योजना के भावी सियासी असर की तसवीर दिखाई। आपका पैसा आपके हाथ के नारे से शुरू होने वाली इस योजना को कांग्रेस 2014 के लोकसभा चुनाव के गेम चेंजर के रूप में देख रही है। लिहाजा, राहुल गांधी को योजना के आईकॉन के तौर पर पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
राहुल ने शुक्रवार को जिलाध्यक्षों, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों और युवा कांग्रेस के प्रतिनिधियों से कहा कि यह योजना आने वाले दिनों में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा हथियार बनेगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह पीसीओ यानी पब्लिक कॉल ऑफिस से देशभर में मोबाइल फोन की क्रांति शुरुआत हुई, उसी तरह अब कैश सब्सिडी योजना देश में आम आदमी तक जन सेवाएं पहुंचने की प्रणाली (डिलीवरी सिस्टम) में एक बड़े परिवर्तन की शुरुआत करेगी।
राहुल ने कहा कि जिन 51 जिलों में यह योजना लागू हो रही है वहां वह खुद जाकर जिला सम्मेलन करेंगे। हर कांग्रेस कार्यकर्त्ता को बताएंगे कि वह किस तरह इस योजना के बारे में लोगों को जागरूक कर सकते हैं। कैसे लोगों का आधार कार्ड बनवा सकते हैं और कैसे उन्हें बैंक खाते खोलने के लिए प्रोत्साहित कर सकते है।
जयराम रमेश ने कहा कि एक साल के अंदर इस योजना का दायरा बढ़ाया जाएगा। यह योजना अगस्त 2013 तक पूरे देश में लागू होगी। रसोई गैस और मिट्टी के तेल के लिए गरीबों को मिलने वाली सब्सिडी की मदद भी इस योजना में एक साल के भीतर आ जाएगी।