फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rahul gandhi criticized narendra modi

राहुल गांधी ने मोदी को कहा, घमंडी और लुटेरा

Tue, 29 Apr 2014 10:48 AM IST
Updated Tue, 29 Apr 2014 10:48 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi criticized narendra modi

कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधते हुए उन्हें घमंडी और लुटेरा बताया। उन्होंने कहा कि मोदी देश की सरकारी संपत्ति लूटकर कुछ खास लोगों दे रहे हैं।

विज्ञापन


इतना ही नहीं गुजरात मॉडल का झूठा प्रचार करने वाले, अपने को सर्वोत्तम मानकर चल रहे हैं। राहुल सोमवार को रेलबाजार स्थित रामलीला ग्राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल के समर्थन में रैली को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एनडीए के पांच साल के शासन के दौरान देश में आतंकवाद बढ़ा और 22 हजार लोग आतंकी घटनाओं के शिकार हुए सिर्फ यूपीए ही ऐसी सरकार है, जो सभी को सुरक्षा की गारंटी दे सकती है। उनकी सरकार में आतंकवाद से सिर्फ 800 लोगों की जाने गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकवाद के मुद्दे पर झूठ बोल रही भाजपा: राहुल

rahul gandhi criticized narendra modi

राहुल ने कहा कि नरेंद्र मोदी एंड पार्टी पूरे देश में घूमकर यह कह रही है कि वह आतंकवाद से लड़ते हैं। इससे बड़ा झूठ और क्या हो सकता है।

उन्होंने कहा कि मोदी देश भर में गुजरात मॉडल का गुणगान कर रहे हैं, वह पूरी तरह से खोखला है। गुजरात को जिन लोगों ने बनाया, उनके उद्योग धंधे बंद कर दिए गए हैं।

अब वहां सिर्फ एक सूत्री कार्यक्रम चल रहा है कि अडानी जैसे लोगों को और मालदार बनाना।

'अडानी को सौंप दी 40 हजार की संपत्ति'

rahul gandhi criticized narendra modi

कांग्रेस उपाध्यक्ष बोले कि हमने मजदूरों के लिए मनरेगा के तहत 30 हजार करोड़ की राशि दी, तो मोदी ने अकेले अडानी को 40 हजार करोड़ की सरकारी संपत्ति सौंप दी। बड़ी-बड़ी बातें करने वाले मोदी के राज्य गुजरात में शिक्षा और स्वास्थ्य के नाम पर मात्र आठ हजार करोड़ ही खर्च किया जाता है।

राहुल ने कहा कि देश के 70 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर है, इन्हें मध्य वर्ग में लाने लक्ष्य कांग्रेस ने अपने हाथ में लिया। 2014 में यूपीए की सरकार बनते ही यह काम शुरू हो जाएगा। इसके तहत सभी वर्गों के लिए मुफ्त चिकित्सा, शिक्षा और  बुजुर्गों को पेंशन दी जाएगी।

राहुल ने फिर दोहराया, 'मेड इन कानपुर'

rahul gandhi criticized narendra modi

राहुल ने कहा कि देश भर में सभी तरह से उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली से कोलकाता, मुंबई से बंगलुरू के बीच बिजनेस कॉरीडोर स्थापित किया जाएगा। यह कानपुर के पास से होकर गुजरेगा।

उन्होंने बताया कि देश का 10 लाख युवा बेरोजगार है। राहुल गांधी ने अपने पुराने मेड इन कानपुर वाले डायलॉग को फिर से दोहराया। पिछले दिनों अकबरपुर की रैली में उन्होंने कानपुर को चीन, जापान जैसा बेहतर शहर बनाने की बात कही थी।

इस मौके पर श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा कि यूपीए की पिछली दो सरकारों में कानपुर का जितना विकास हुआ, उतना पहले कभी नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed