{"_id":"53cd212bdea06b48a934f36ef088b5ad","slug":"rahul-gandhi-considered-to-support-aap-aap-refuse-to-take","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में 'आप' का समर्थन करने को राहुल तैयार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दिल्ली में 'आप' का समर्थन करने को राहुल तैयार
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 12 Dec 2013 07:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विधानसभा चुनावों में अपनी क्षमता का लोहा मनवाने वाली आम आदमी पार्टी को राहुल गांधी समर्थन देने की बात करने लगे हैं।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने कहा है कि आम आदमी पार्टी को बाहर से समर्थन देने पर विचार चल रहा है।
वहीं राहुल गांधी के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी ने किसी से भी समर्थन लेने से इंकार कर दिया है।
गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा के चुनावों का परिणाम 8 दिसंबर को आ गया था। दिल्ली विधानसभा में बीजेपी को 32, आम आदमी पार्टी को 28, कांग्रेस को 8 और अन्य को दो सीटें प्राप्त हुई हैं।
इस स्थिति में कोई भी सरकार बनाने की स्थिति में नहीं है। क्योंकि किसी भी पार्टी के पास पूर्ण बहुमत नहीं है।
गौरतलब है कि दिल्ली के नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायकों ने पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी से आज मुलाकात की। गांधी से मुलाकात करने वालों में पूर्व मंत्री हारून यूसुफ, अरविंदर सिंह लवली और जयकिशन शामिल थे1 दिल्ली में त्रिशंकु विधानसभा आने पर सरकार को लेकर गठन में आ रही दिक्कतों के बीच कांग्रेस ने नई सरकार बनाने में आम आदमी पार्टी को समर्थन देने की बात कही है।
विज्ञापन
गांधी से मुलाकात के बाद सुल्तानपुर माजरा से विजयी कांग्रेस विधायक जयकिशन ने कहा कि दिल्ली में नई सरकार के गठन में आप को समर्थन देने के लिए पार्टी तैयार है1 उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि अरविंद केजरीवाल की अगुआई में दिल्ली में सरकार बननी चाहिए। हम आप को समर्थन देने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
चुनाव परिणाम आने के दो दिन बाद दस दिसम्बर को कांग्रेस महासचिव और दिल्ली के प्रभारी शकील अहमद ने कहा था कि नई सरकार बनाने के लिए पार्टी के कई विधायक आप को समन देने के पक्ष में है1 दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी सीटें मिली है।
एक सीट पर भाजपा का सहयोगी अकाली दल विजयी हुआ है। इस प्रकार भाजपा बहुमत के आंकडे से चार कदम दूर है। एक सीट जनता दल-यू और एक पर निर्दलीय विजयी हुआ है। आप, भाजपा और कांग्रेस किसी के सहयोग से सरकार बनाने के लिए तैयार नहीं है और बार-बार कह रही है कि वह विपक्ष में बैठना पसंद करेगी।