फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rahul gandhi challenge to strong congress

राहुल के सामने कांग्रेस को ‘चमकाने’ की चुनौती

Sun, 20 Jan 2013 12:58 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Sun, 20 Jan 2013 12:58 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi challenge to strong congress

कांग्रेस के उपाध्यक्ष बनाए गए राहुल गांधी की आगे की सियासी राह आसान नहीं होगी। उनके सामने पार्टी के घटते जनाधार को बढ़ाने और बढ़ती युवा आबादी को वोट बैंक में बदलने की बड़ी चुनौतियां भी होंगी।

विज्ञापन


देश के राजनीतिक रूप से शक्तिशाली नेहरू-गांधी परिवार की चौथी पीढ़ी की प्रतिनिधित्व करने वाले राहुल चाहते तो सीधे यूपीए सरकार में शामिल हो सकते थे। यहां तक कि प्रधानमंत्री पद पर काबिज हो सकते थे लेकिन उन्होंने पहले पार्टी संगठन में काम करने को प्राथमिकता दी। राहुल ने पिछले आठ साल में देशभर में घूम-घूम जमीनी स्तर पर हकीकत का अनुभव लिया।
विज्ञापन


उपाध्यक्ष बनाए जाने से पहले अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव राहुल ने वर्ष 2009 में यूपीए को दोबारा सत्ता में लाने और उत्तर प्रदेश में लगभग मृतप्राय पार्टी के पुनरुत्थान में मदद के लिए अपनी मां सोनिया गांधी की छत्रछाया से बाहर निकलते हुए अपने राजनीतिक कद में बढ़ोतरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


2009 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने पार्टी को अप्रत्याशित खुशी दिलाई और अब पार्टी केंद्र में तीसरी बार सत्ता में लौटने के लिए उनकी ओर उम्मीद भरी नजरों से निहार रही है। 2004 में लोकसभा चुनाव से पहले जब उन्होंने औपचारिक रूप से राजनीति में प्रवेश करने का निर्णय लिया तो कई लोगों को आश्चर्य हुआ।

अमेरिका से अर्थशास्त्र की पढ़ाई करने और लंदन में एक कंपनी में काम करने के बाद 2002 में राहुल मुंबई में काम करने के उद्देश्य से वापस लौटे थे। राहुल 2004 और 2009 में उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट से कांग्रेस सांसद चुने गए। यह सीट गांधी परिवार की परंपरागत सीट मानी जाती है। राहुल को 2007 में पार्टी में महासचिव बनाया गया।

राहुल को पार्टी में जमीनी स्तर पर युवा चेहरे को आगे लाने का श्रेय दिया जाता है। आठ साल के राजनीतिक कैरियर में राहुल उत्तर प्रदेश से लेकर पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र के गांव-गांव गए और पार्टी को मजबूत करने का काम किया। राहुल की बदौलत ही पार्टी को उत्तर प्रदेश में 2009 के लोकसभा चुनाव में 80 में से 21 सीटों पर जीत हासिल हुई।

2012 के उत्तर प्रदेश विधानसभा में चुनाव में राहुल ने जीतोड़ मेहनत और प्रचार किया। हालांकि पार्टी को आशा के अनुरूप सीटें हासिल नहीं हुई। 19 जून 1970 को जन्मे शर्मीले स्वभाव के राहुल को क्रिकेट में काफी दिलचस्पी है। राहुल की ज्वलंत मुद्दों पर चुप्पी की विपक्ष और कुछ राजनीतिक जानकारों ने आलोचना की।


राहुल के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती 2014 के आम चुनाव में पार्टी को सत्ता में तीसरी बार सत्ता में लाना है। 2013 में होने वाले 9 विधानसभा चुनाव में भी पार्टी को जीत दिलाना है। इसके साथ ही देश की जनता की बढ़ रहीं महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार पर लोगों को संतुष्ट करने का चुनौतीपूर्ण काम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed