फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rahul gandhi campaigns against narendra modi in gujarat election

गुजरात चुनाव: मोदी के खिलाफ प्रचार करेंगे राहुल

Sat, 01 Dec 2012 03:47 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 01 Dec 2012 03:47 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi campaigns against narendra modi in gujarat election

गुजरात विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की स्टार पॉवर को चुनौती देने के क्रम में कांग्रेस ने पार्टी महासचिव राहुल गांधी को मैदान में उतारने का फैसला किया है। कांग्रेस ने गुरुवार को एक तरह से इस बात को स्पष्ट किया कि राहुल गांधी गुजरात चुनाव प्रचार में कांग्रेस के स्टार प्रचारक होंगे।

विज्ञापन


गुजरात में पहले चरण के चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची तैयार की है, जिसमें राहुल गांधी का नाम भी शामिल है। गौर हो कि गुजरात में पहले चरण का चुनाव 13 दिसंबर को होगा।
विज्ञापन


एक समाचार पत्र के अनुसार, इस सूची में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री नमो नारायण मीणा का नाम भी शामिल है। क्रिकेटर से राजनीतिज्ञ बने मोहम्मद अजहरुद्दीन, अभिनेता संजय दत्त, सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव अहमद पटेल, केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे, सलमान खुर्शीद, गुलाम नबी आजाद, सीपी जोशी, राज बब्बर और सचिन पायलट भी इन स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, अशोक गहलोत, पृथ्वीराज चह्वाण और भूपिंदर सिंह हुड्डा का नाम भी सूची में शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed